- Home
- /
- मालखेड़ मार्ग पर फिर दिखा तेंदुआ,...
मालखेड़ मार्ग पर फिर दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

डिजिटल डेस्क, अमरावती। छत्री तालाब के पोहरा मार्ग तथा चांदुर रेलवे के मालखेड मार्ग पर हमेशा तेंदुए की मौजूदगी देखी गई है। दोनों इलाके शहर से सटे हैं। सोमवार रात 8 बजे मालखेड़ मार्ग पर कुछ युवाअों को तेंदुआ दिखा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे नागरिकों में दहशत व्याप्त है। दूसरी ओर इस मामले को गंभीरता से लेकर वन विभाग ने रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया है। जानकारी के अनुसार कुछ युवा फोविलर में सवार होकर चांदुर रेलवे से अमरावती आ रहे थे। तभी हिलटाॅप के पास तेंदुआ रास्ता पार करते हुए दिखाई दिया। जिसमें से एक युवक ने उसके मोबाइल में वीडियो भी निकाला। लेकिन इसके पहले भी कई बार उस मार्ग पर तंेदुआ देखा गया है।
विशेष तौर से छत्री तालाब से सटे पोहरा के जंगल में भी चार से पांच तेंदुओं का समावेश है। जो कई बार पानी की तलाश में तालाब के पास पहुंचते हंै। लेकिन शहर के सैकड़ों लोग सुबह 5 बजे से मॉर्निंग वॉक तथा ईवनिंग वॉक के लिए अंधेरा होने तक उस मार्ग पर जाते है। जहां उन लोगों के लिए यह बड़ी मुसीबत बन सकती है। वन विभाग द्वारा लोगों से कई बार आगाह किया गया है। आसपास छोटी-बड़ी बस्ती होने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहता है। सोमवार को दिखे तेंदुए की सूचना वन विभाग को दी गई। मंगलवार को पोहरा तथा मालखेड मार्ग के जंगल में वन विभाग के दो दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
Created On :   3 Aug 2022 2:12 PM IST