डिफेंस के सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ, पगमार्क दिशाने से दहशत

Leopard caught in Defenses CCTV, panic due to pugmark direction
डिफेंस के सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ, पगमार्क दिशाने से दहशत
डिफेंस के सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ, पगमार्क दिशाने से दहशत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  आयुध निर्माणी अंबाझरी (डिफेंस) के पिछले गेट पर लगे कैमरे में तेंदुआ और उसके पगमार्क दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। डिफेंस के कार्य प्रबंधक दीपक लांबा ने पत्र जारी कर लोगों से  सावधान रहने काे कहा है। शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो डिफेंस क्षेत्र बताया जा रहा था। जिसके कारण लोग काफी भयभीत हैं। शनिवार-रविवार को दिनभर डिफेंस क्षेत्र में तेंदुए को लेकर चर्चा रही। पत्र में कहा गया है कि, यह वीडियो डिफेंस क्षेत्र का नहीं हैं। लोग घबराएं नहीं, लेकिन बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

सीसीएस सेक्शन के पास दिखाई दिया
डिफेंस के कैमरे में तेंदुआ कैद होने इसे गंभीरता से लिया गया और तुरंत ही सुरक्षा गार्ड्स की टीम ने पूरे क्षेत्र की छानबीन शुरू कर दी। सुरक्षा गार्ड तेंदुए पर लगातार नजर रखे हुए हैं।  वन विभाग की टीम भी तेंदुए की खोज में जुटी है। रात में रेस्क्यू मुहिम भी चल रही है। डिफेंस क्षेत्र निवासी क्षेत्र भी है। इसके दोनों गेट से आवागमन शुरू रहता है। 15 जुलाई को डिफेंस के जारी पत्र में सीसीएस सेक्शन व एवं स्टोर इशू के पास तेंदुआ दिखने की जानकारी दी गई है। 

जंगल क्षेत्र होने से आते हैं जंगली जानवर
डिफेंस का क्षेत्र काफी बड़ा है। यह जंगल मे बसा क्षेत्र है। प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद पूरे क्षेत्र में आवागमन पर कोई रोक नहीं है। जंगल क्षेत्र होने से मवेशी भी यहां चरने आते हैं। जिसके कारण जंगली पशु शिकार ढूंढ़ने इस जंगल में आते हैं। हालांकि, डिफेंस क्षेत्र होने से यहां आमजन और मवेशियों के प्रवेश पर पाबंदी होना चाहिए, लेकिन सालों से इस समस्या पर आला प्रशासन सुस्त है। अब तेंदुआ दिखाई देने पर प्रशासन जागा है, लेकिन सुरक्षा आज भी उतनी चाक-चौबंद नहीं है। 

वाड़ी के कोठारी ले-आउट में भी दिखाई दिया
अपनी टेरटरी छोड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाने के लिए भ्रमण कर रहा तेंदुआ वाड़ी क्षेत्र में दिखाई दिया।  रविवार को रात करीब 10 बजे वाड़ी क्षेत्र के  कोठारी ले-आउट, काछीमेट परिसर में देखे जाने की खबर है। किसी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष इसकी खबर दी। पश्चात वाड़ी पुलिस को सूचित किया गया। वन विभाग को इस बारे में सूचित किया गया है। रात में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने संबंधित क्षेत्र में काफी देर तक खोजबीन की,  लेकिन तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। देर रात तक परिसर में सर्च अभियान शुरू था। 
 

Created On :   19 July 2021 12:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story