फंदा लगाकर तेंदुआ शावक का शिकार, चार आरोपी गिरफ्तार

Leopard cub hunted by noose, four accused arrested
फंदा लगाकर तेंदुआ शावक का शिकार, चार आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश फंदा लगाकर तेंदुआ शावक का शिकार, चार आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, कटनी। उमरियापान वन परिक्षेत्र के धनवाही बीट में तीन दिन पहले मिले तेंदुआ शावक के शव मामले में वन विभाग ने चार आरोपियों छकौड़ी पटेल, रवि यादव, अमेर सिंह, संतोष कुमार यादव सभी निवासी मुंगेली को गिरफ्तार किया हैं। तेंदुआ शावक का फंदा लगाकर शिकार किया गया था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को तेंदुआ शावक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृत शावक की उम्र दस माह बताई गई है।  उमरियापान से 8 किलोमीटर दूर धनवाही बीट के कक्ष क्रमांक 330 में मंगलवार  शाम तेंदुआ शावक शव मिला था।

गले में तार का फंदा लगा होने पर वन विभाग ने क्षेत्र के चार लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपियों के अपराध स्वीकार करने पर चारों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बुधवार को डीएफओ आरसी विश्वकमा, एसडीओ राहुल मिश्रा, प्रशिक्षु अधिकारी आर तिकुथ, अजय मिश्रा, वर्षा बिसेन सहित वन अमले की मौजूदगी में मृत तेंदुआ शावक का अग्नि संस्कार किया गया।

Created On :   27 Jan 2022 10:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story