कालोनी में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत 

Leopard entered the colony, panic among people
कालोनी में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत 
अमरावती कालोनी में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत 

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  शहर के विविध क्षेत्रों में इन दिनों तेंदुए की दहशत है। पिछले 20 दिनों से वीएमवी परिसर स्थित शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में तेंदुए को ट्रैप करने वनविभाग द्वारा 8 कैमरे लगाए गए किंतु अभी तक तेंदुए का इस परिसर में कहीं पता नहीं चला। वहीं अब मोर्शी रोड स्थित जयभवानी कालोनी परिसर में तेंदुआ और उसका शावक रात के समय परिसर में दिखाई देने की घटना से इस क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। जानकारी के अनुसार मार्डी रोड परिसर में जयभवानी कालोनी नामक बस्ती पिछले कुछ वर्षो से बसी हुई है। इस बस्ती को लगकर ही वडाली वनपरिक्षेत्र का परिसर आता है। बताया जाता है कि मंगलवार को जयभवानी कालोनी परिसर में एक गाय का शिकार किया गया था। यह शिकार तेंदुए ने किया। इस तरह का संदेह परिसरवासियों को था। उन्होंने इसकी शिकायत वडाली वनविभाग को दी। वनविभाग ने इस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे जब टटोले तो तेंदुआ और उसका शावक क्षेत्र में घूमते दिखाई दिया। उसके बाद वनविभाग ने क्षेत्रवासियों को सतर्क रहने के आदेश देते हुए रात के समय संभवत: अकेले न घूमने की सलाह भी दी है। 
 

Created On :   1 Oct 2022 3:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story