तेंदुओं ने किया बछड़ों का शिकार किसान दहशत में

Leopard hunts calf farmers in panic
तेंदुओं ने किया बछड़ों का शिकार किसान दहशत में
तेंदुओं ने किया बछड़ों का शिकार किसान दहशत में

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  तेंदुए की जोड़ी ने गौशाला में बंधे गाय के दो बछड़ों को अपना निवाला बनाया। घटना  सावनेर तहसील के दूधबर्डी शिवार की है। दूधबर्डी में मनोहर मोवाड़े नामक किसान के खेत की गौशाला में गाय के बछड़े बंधे थे। मध्यरात्रि में तेंदुओं ने बछड़ों का शिकार करने की जानकारी उन्होंने वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्चना चौकरकर को दी। वनकर्मियों ने मौके पर जाकर पंचनामा कर किसान को मुआवजा देने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है। आगे की जांच वनरक्षक मानकर कर रहे हैं।

तेंदुओं को जंगल में खदेड़ा 
तेंदुओं ने सोमवार को भी सुबह अरुण मोवाड़े के पालतू श्वान का शिकार करने का प्रयास किया। मजदूरों के शोर मचाने पर तेंदुए भाग गए। इन घटनाओं से किसान व मजदूर दहशत में है। वन विभाग से तेंदुओं को जंगल में खदेड़ने की मांग रामराव मोवाड़े ने की है।

Created On :   9 March 2021 7:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story