- Home
- /
- नागपुर के ऑर्डनेंस फैक्टरी क्षेत्र...
नागपुर के ऑर्डनेंस फैक्टरी क्षेत्र में तेंदुआ, मिले पगमार्क

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अंबाझरी परिसर स्थित ऑर्डनेंस फैक्टरी परिसर में तेंदुआ देखा गया है। इसकी पुष्टि वहां के गार्ड ने की है। सूचना के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की, तो तेंदुआ के पगमार्क मिले हैं। परिसर में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स की टीम तैनात कर दी गी है। तेंदुए को ढूंढ़ने के लिए 10 कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। आस-पास के गांवों में चेतावनी जारी की गई है।
गार्ड ने दी जानकारी
एक माह पहले भी शहर की सीमा में तेंदुए की मौजूदगी की खबर आई थी। अब ऑर्डनेंस फैक्टरी परिसर में मौजूद होने की सूचना है। शुक्रवार की सुबह फैक्टरी परिसर में इसकी मौजूदगी होने के बारे में सुरक्षा गार्ड ने वन विभाग को सूचना दी थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को ढूंढ़ने में जुट गई है। देर रात वन विभाग की टीम को टॉर्च की रोशनी में तेंदुए के दिखाई देने की खबर आई, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
Created On :   10 July 2021 3:25 PM IST