नागपुर के वाड़ी में घूम रहा तेंदुआ

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सीसीटीवी कैमरे में कैद नागपुर के वाड़ी में घूम रहा तेंदुआ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के वाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया है। इस बार तेंदुआ निवासी इलाके पास देखा गया है। एक सीसीटीवी कैमरे ने उसे कैद किया है। वन विभाग की टीम परिसर में तेंदुए की तलाश कर रही है। हालांकि अब तक प्रत्यक्ष रूप से तेंदुआ नहीं देखा गया है। वन विभाग ने कैमरा ट्रैप भी लगाया गया है। गत दो माह पहले भी वाडी के पास ऑर्डनेंस फैक्टरी परिसर में तेंदुआ देखा गया था। ऐसे में यह वही तेंदुआ है या कोई दूसरा है इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं।

क्षेत्र में 30 वनकर्मी तैनात
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने विशेष रूप से 30 कर्मियों को क्षेत्र में तैनात किया है और एक विशेष कैमरा ट्रैप भी लगाया है। तेंदुआ वाड़ी की घनी आबादी से विपरीत दिशा में यानी एमआईडीसी की ओर बढ़ गया है, जहां हजारों लोग रहते हैं। ऐसे में शाम के समय भी इलाके में तेंदुए का खौफ है।

घनी आबादी वाला है क्षेत्र
नागपुर-अमरावती हाईवे पर घनी आबादी वाले वाड़ी इलाके में पहले भी कई बार तेंदुओं को देखा जा चुका है। कई लोगों ने रात में एमआईडीसी परिसर में तेंदुआ देखा था, लेकिन इस बार घनी आबादी वाले अंबेडकर नगर इलाके के देखा गया है। वाड़ी क्षेत्र में 1 दिसंबर को शाम 6:33 और 6:38 बजे तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ पहली बार इलाके में घनी झाड़ियों से गुजरते हुए दिखाई दे रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने सीसीटीवी में तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि की है। 

चिंता करने की जरूरत नहीं
अभी चिंता करने की जरूरत नहीं है।  सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को पांडराबोड़ी जंगल की ओर जाते हुए देखा गया है, इसलिए अभी स्थिति खतरनाक नहीं है। वन विभाग के जवान गश्त कर रहे हैं। -आशीष निनावे, आरएफओ, हिंगना वन विभाग नागपुर

Created On :   4 Dec 2021 3:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story