पोहरा गांव के श्मशान भूमि के पास दिखा तेंदुआ

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती शहर को लगकर वडाली वनपरिक्षेत्र का परिसर अधिवास रहनेवाले तेंदुआ कुछ महीनों से शहर की ओर कूच करते दिख रहे हैं। जिसके चलते डेढ़ माह में तेंदुए को लेकर लोगों मंे दहशत बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले बुधवार को दोपहर 3.30 बजे शहर से सटी मंगलधाम काॅलोनी में तेंदुए द्वारा गाय पर हमला करने की घटना के बाद गुरुवार रात 8 बजे पोहरा गांव में श्मशान भूमि के समीप तेंदुए के दर्शन होने की जानकारी वडाली वनपरिक्षेत्र के पोहरा राउंड के वनपाल बी.आर.पानसे ने दी।
जानकारी के अनुसार पोहरा गांव को लगकर बंजारा समाज की बस्ती है। उस बस्ती को लगकर ही श्मशान भूमि है। इस श्मशान भूमि के पास गुरुवार की रात 8 बजे तेंदुआ लगभग आधा घंटे तक घूमता दिखा। तेंदुए को परिसर में देखने के बाद पोहरा गांववासियों ने इसकी जानकारी वडाली वनपरिक्षेत्र के नियंत्रण कक्ष को दी। खबर मिलते ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी वर्षा हरणे तथा पोहरा सर्कल के वनपाल पानसे व वन विभाग का दल तत्काल पोहरा में पहुंचा। वन विभाग के दल ने रात 1.30 बजे तक वहां तेंदुए पर नजर रखी। किंतु बस्ती के करीब पहुंचकर फिर जंगल की ओर मुड़ने के बाद तेंदुए के दोबारा दर्शन नहीं हुए। हालांकि पोहरा ग्राम काफी पुराना गांव है और पोहरा वनपरिक्षेत्र से सटा होने से पहले यहां काफी कम तेंदुए के दर्शन हुए। किंतु पिछले कुछ दिनों से वडाली वनपरिक्षेत्र से बस्तियों की ओर तेंदुआ आता-जाता दिखाई दे रहा है।
Created On :   14 Jan 2023 5:18 PM IST