दीपावली पर जमा गंदे पानी में जलाए दीप

Light a lamp in the dirty water accumulated on Deepawali
दीपावली पर जमा गंदे पानी में जलाए दीप
आक्रोश दीपावली पर जमा गंदे पानी में जलाए दीप

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर अमरावती। नगर परिषद क्षेत्र के पारिजात शिक्षक कालोनी के खुले भूखंड में गायत्री नगर के 400 से अधिक घरों का बहता पानी चार साल पहले नगर परिषद ने नाली खाेदकर पारिजात शिक्षक कालोनी में छोड़ा है। प्रशासन ने उस समय आगे नाली निर्माणकार्य करते हुए पानी आकोट रोड के मुख्य नाली में निकाला जाएगा, ऐसा कहा था। इस बीच नप प्रशासन की अनदेखी के कारण इस क्षेत्र में निकासी के पानी के गड्‌ढे जगह-जगह निर्माण हो गए। दीपावली के दिन सोमवार की शाम परिसरवासियों ने इस गड्‌ढों में दीप जलाकर अनोखा आंदोलन करते हुए नप प्रशासन का ध्यानाकर्षण करते करने का प्रयास किया। 

विशेष यह कि पिछले कई वर्षो से जमा गंदे पानी से दलदल निर्माण होने के कारण वहां दुर्गंधी फैली है। इस जमा पानी के कारण मच्छरों की पैदावार से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत परिणाम होने के कारण क्षेत्र के निवासी शिक्षक नंदकिशोर रायबोले के नए मकान को दरार पड़ी। विशेष यह कि नपा को इस समस्या के संदर्भ में बार-बार ज्ञापन देकर भी प्रशासन ने इस गंभीर समस्या की ओर अनदेखी की। इस कारण दिवाली के दिन गड्‌ढों में दीप जलाकर अनोखा आंदोलन किया गया। नपा प्रशासन शिक्षक कालोनी के नागरिकों की समस्या की ओर कब ध्यान देगा। इस तरह का प्रश्न परिसवासियों ने उपस्थित किया है। 

चार वर्ष से समस्या कायम
नप को बार-बार ज्ञापन देकर भी पिछले चार वर्षो से समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया। घर सुरक्षित रहना चाहिए इस कारण स्व खर्च से डेढ़ लाख रुपए का मुरुम डाला। बावजूद इसके प्रशासन ने अनदेखी करने के कारण दीप जलाकर आंदोलन किया।  
- नंदकिशोर रायबोले, नागरिक, पारिजात शिक्षक कालोेनी
 

Created On :   26 Oct 2022 2:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story