विदर्भ के अमरावती, गोंदिया और भंडारा में झमाझम बरसे मेघ 

Light rain in Amravati, Gondia and Bhandara of Vidarbha
विदर्भ के अमरावती, गोंदिया और भंडारा में झमाझम बरसे मेघ 
विदर्भ के अमरावती, गोंदिया और भंडारा में झमाझम बरसे मेघ 

डिजिटल डेस्क, अमरावती, गोंदिया, भंडारा।  मानसून से पहले ही विदर्भ के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव नजर आने लगे हैं। शनिवार 6 जून को विदर्भ के अमरावती, गोंदिया और भंडारा जिले में जोरदार वर्षा होने के समाचार मिले हैं। बारिश से तापमान में भी गिरावट आयी है।  अमरावती में पिछले दो दिन से आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा था। शनिवार दोपहर बाद अचानक मेघ बरस पड़े। करीब आधे घंटे तक चली मूसलाधार वर्षा से जगह-जगह पानी जमा हो गया। अनेक वाहन चालकों ने बारिश से बचने के लिए उड़ानपुलं के नीचे पनाह ली जिस कारण कुछ समय के लिए ट्राफिक जाम हो गया। गोंदिया जिले में भी पिछले 24 घंटे में औसतन ६.७५ मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। भंडारा जिले में शाम 4 बजे के बाद करीब एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ जोरदार वर्षा होती रही। इस बीच शहर में मात्र एक घंटे हुई बारिश से ही सड़कों पर जगह-जगह पानी इकट्ठा हो गया। नालियों की सफाई न होने से नालियों का गंदा पानी कचरे के साथ सड़क पर बहने लगा। 

Created On :   6 Jun 2020 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story