नागपुर में तेज धूप के बीच हो सकती है गरज-चमक के साथ हल्की बारिश

Light rain with thunder and shine may occur in Nagpur
  नागपुर में तेज धूप के बीच हो सकती है गरज-चमक के साथ हल्की बारिश
  नागपुर में तेज धूप के बीच हो सकती है गरज-चमक के साथ हल्की बारिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर । पिछले पांच दिन से गर्मी से परेशान नागपुरवासियों को बुधवार को राहत मिलने की उम्मीद है। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को दिन भर तेज धूप रही। लोग गर्मी से हलाकान रहे। अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में ऊपरी हवा में बन रहे चक्रवात व अलग-अलग दिशा से आ रही हवा के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। विदर्भ के गड़चिरोली, चंद्रपुर, वाशिम व यवतमाल जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यहां का असर नागपुर जिले में होने की संभावना है। बुधवार शाम को नागपुर जिले में गरज-चमक से साथ हल्की बारिश हो सकती है। रात को ठंडी हवा महसूस होगी। गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। 

यलो अलर्ट जारी : 1 मई तक मौसम का मिजाज समय-समय पर बदलते रहेगा आैर बीच-बीच मंे हल्की बारिश होते रहेगी। आसमान में बादल छाए रहने व धूप निकलने का दौर भी जारी रहेगा। 30 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 1 मई को हवा की तेज गति के साथ अंधड़ आने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 1 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है।

तारीख     अधिकतम     न्यूनतम
27 अप्रैल     41.7      22.8 
26 अप्रैल     41.4      21.9
25 अप्रैल     41.2      23.5
24 अप्रैल     40.0      22.4
23 अप्रैल     39.8      20.5
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में
 

Created On :   28 April 2021 6:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story