नागपुर में हल्की बौछारें, अनुमान के हिसाब से नहीं बरस रहे बादल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आसमान में बादलों का जमावड़ा जरूर लग रहा है, रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है पर अनुमान के हिसाब से बादल नहीं बरस रहे हैं। सोमवार की सुबह से ही हल्की बौछारें पड़ रही जबकि रविवार को भी बादलों की लुकाछिपी चलती रही।बीच-बीच में बरसात भी होती रही। रिमझिम फुहारें तो पड़ती रहीं, पर तेज बौछारें नहीं पड़ीं। उधर, मौसम विभाग ने अगले 4 दिन (17-20 अगस्त) तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को 2.8 मिमी बारिश दर्ज हुई थी, जबकि रविवार शाम तक 2.7 मिमी बारिश हुई थी।
तापमान : शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है।
Created On :   17 Aug 2020 9:54 AM IST