केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लिंक भेजकर लगाया चूना 

Lime by sending link in the name of updating KYC
केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लिंक भेजकर लगाया चूना 
केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लिंक भेजकर लगाया चूना 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हिंगना क्षेत्र की एक बैंक प्रबंधक को भी साइबर अपराधी ने पेटीएम का केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिया। आरोपी ने बैंक प्रबंधक रुपेश धार्मिक को एक लिंक भेजा। उस लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से 40 हजार रुपए गायब हो गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से रुपए चोरी हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्लाॅट नं 52, लक्ष्मीनारायण नगर, महाजनवाड़ी, नागपुर निवासी रुपेश मानिकराव धार्मिक (45) ने हिंगना थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह हिंगना स्थित नवरुप निधि बैंक रायपुर हिंगना में प्रबंधक हैं। 7 जुलाई 2020 को उनके मोबाइल पर सुबह करीब 10.30 बजे एक अज्ञात फोन आया। फोन करनेवाले ने उनसे कहा कि तुम्हारा पेटीएम का  केवायसी अपडेट करना है। आरोपी ने रुपेश के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। उस लिंक पर क्लिक करते ही रुपेश के बैंक खाते से 40,010  रुपए किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गए। उन्होंने इस मामले की पुलिस थाने में शिकायत की। करीब 7 माह बाद हिंगना पुलिस ने अब धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
 

Created On :   15 Feb 2021 4:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story