लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर लगाया चूना, 2 साल बाद मामला दर्ज

Lime on the pretext of tempting schemes, case registered after 2 years
लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर लगाया चूना, 2 साल बाद मामला दर्ज
लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर लगाया चूना, 2 साल बाद मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अखिरकार करीब सवा दो साल बाद  सर्राफा व्यापारी के खिलाफ तहसील थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया। उसने विविध स्वर्ण योजनाओं का झांसा देकर लोगों को चूना लगाया है। दो लोगों ने इसकी शिकायत की है। 

स्वर्ण योजनाओं का दिया झांसा 
आरोपी जितेंद्र तिवारी नामक व्यक्ति है। उसने इतवारी सरार्फा बाजार में सुवर्ण मोती जेम्स एंड ज्वेलरी शॉप शुरू की थी। इसकी आड़ में उसने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सुवर्ण लक्ष्मी योजना, सुवर्ण सार्थक योजना आदि लुभावनी योजनाएं शुरू की थीं। योजनाओं से आकर्षित होकर लोगों ने निवेश किया था। सीए रोड पर होटल नंदिनी निवासी दासाराम पंचभुते (72) ने 1 जनवरी 2019 से 12 जनवरी 2020 के बीच करीब 32 हजार और स्नेहल कापसे नामक व्यक्ति ने 10 हजार रुपए निवेश किए थे, लेकिन आज तक उन्हें कोई लाभ नहीं मिला है। कई बार फोन तथा प्रत्यक्ष रूप से पीड़ितों ने जितेंद्र से मुलाकात की, पर हर बार जितेंद्र कोई न कोई बहाना बनाकर पीड़ितों को लाभ देने से बचता रहा है। 

लॉकडाउन में दुकान बंद की, अब तक नहीं खोली
लॉकडाउन के दौरान मार्च-2020 में दुकान बंद करने के बाद जितेंद्र ने अब तक नहीं खोली है। पीड़ितों ने वर्ष-2019 में जितेंद्र के खिलाफ तहसील थाने में शिकायत की थी। तत्कालीन अधिकारी ने प्रकरण की जांच-पड़ताल का हवाला देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। घटना के दो वर्ष बाद शुक्रवार को जितेंद्र के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। 
 

Created On :   19 Jun 2021 4:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story