- Home
- /
- शराब बंदी वाले गांव को मिलेगी 51...
शराब बंदी वाले गांव को मिलेगी 51 लाख की निधि

डिजिटल डेस्क, अमलनेर । शराब बंदी करने वाली ग्राम पंचायतों को 51 लाख रुपय का निधि शासन से गांव में विकास कार्यों के लिए मंजूर कराई जाएगी। गांव में शराब बंदी कराने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए, इस तरह अनुरोध विधायक अनिल पाटिल ने महाविकास आघाड़ी के नवनिर्वाचित सदस्यों के सत्कार सम्मेलन में कही। जिले में अनोखा प्रयोग कर एक ही मंच पर तहसील के सभी नवनियुक्त ग्राम पंचायत सदस्य का सम्मान किया गया।
शिवाजी महाराज नाट्य गृह में हुए इस कार्यक्रम में मंच पर जिलाध्यक्ष रवींद्र भैय्या, कांग्रेस महिला आघाड़ी की जिलाध्यक्ष सुलोचना वाघ, राष्ट्रवादी शिक्षक संगठन अध्यक्ष गजानन गव्हाने, पारोला सेना के पूर्व नगराध्यक्ष दयाराम पाटिल, हिंमतराव पाटिल, पं. स. समिति के राजेंद्र पाटिल, दलवेल के रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, जितेंद्र पाटिल, जिला बैंक संचालिका तिलोत्तमा पाटिल, गोकुल आबा बोरसे, जिला परिषद सदस्या जयश्री पाटिल, डॉ. किरण पाटिल, पंचायत समिति सदस्य प्रवीण पाटिल, विनोद जाधव, निवृत्ति बागुल, बाजार समिति पूर्व सभापति किसन पाटिल, राष्ट्रवादी तालुकाध्यक्ष सचिन पाटिल, कार्याध्यक्ष प्रा. सुरेश पाटिल, कांग्रेस शहराध्यक्ष मनोज पाटिल, सेना के तालुका प्रमुख विजय पाटिल, महिला तालुकाध्यक्ष योजना पाटिल, कविता पाटिल, आशा शिंदे, भारती शिंदे, अलका पवार, शिवाजीराव पाटिल, शहराध्यक्ष मुख्तार खाटिक, युवक तालुकाध्यक्ष बालू पाटिल, युवक तालुकाध्यक्ष विनोद पाटिल, गौरव पाटिल समेत महाविकास आघाड़ी के सभी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विधायक अनिल पाटिल ने कहा कि गांव के सभी ग्राम पंचायत सदस्य मिल जुलकर अपने गांव के विकास के लिए आगे बढ़ें, ग्रामीणों का विकास करने के लिए आघाड़ी सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए भरपूर निधि शासन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, इसीलिए विकास कार्यों पर ध्यान दें। आरक्षण निकलने के बाद सभी सरपंचों का सत्कार करने की बात भी विधायक पाटिल ने इस दौरान की। कार्यक्रम का संचालन विनोद कदम ने किया।
Created On :   23 Jan 2021 7:05 PM IST