जहां से भागा था आरोपी वहीं से शराब जब्त

Liquor seized from where the accused had fled
जहां से भागा था आरोपी वहीं से शराब जब्त
अमरावती जहां से भागा था आरोपी वहीं से शराब जब्त

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राज्य में कभी सबसे सुरक्षित मानी जानेवाली अमरावती जिला मध्यवर्ती जेल की सुरक्षा पर अब सवालिया निशान उठाए जाने लगे हैं। एक माह पहले इसी जेल की दीवार फांदकर तीन कैदी भाग गए थे। इनमें से दो कैदियों का अभी तक कहीं पता नहीं चल पाया। इस बीच तीन दिन पहले जेल परिसर से एक आरोपी पुलिस के हाथ को झटका मारकर भाग गया। यह आरोपी जिस जगह से भागा था, ठीक उसी जगह पर रविवार को फ्रेजरपुरा पुलिस के डीबी स्क्वॉड ने एक युवक के पास से देशी शराब की 96 बोतलंे जब्त की। इस कारण अमरावती मध्यवर्ती कारागृह की अंतर्गत सुरक्षा के साथ अब बाहरी सुरक्षा भी खतरे में दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले गाडगे नगर थाना क्षेत्र में विनयभंग और मारपीट के मामले नामजद अशोक नगर निवासी गजानन अरुण आत्राम को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत सुनाई थी। गाड़गे नगर पुलिस गजानन आत्राम को जेल पहंुचाने जा रही थी। तभी जेल के बाहर गजानन आत्राम ने लघुशंका का बहाना किया।

गाडगे नगर थाने का कर्मचारी संजय सगणे उसे हथकड़ी के साथ जेल परिसर की सागौन की झाड़ी में ले गया। वहां उसके हाथ को झटका मारकर वह भाग गया था। हालांकि घटना के तीसरे दिन 15 अगस्त को सुबह गजानन आत्राम को पुलिस ने अशोक नगर परिसर से फिर गिरफ्तार किया। किंतु इस घटना के बाद दूसरे दिन मध्यवर्ती जेल परिसर की जिस सागौन की झाड़ी के पास से गजानन भाग गया था। वहीं पर फ्रेजरपुरा पुलिस थाने के डीबी स्क्वॉड के जवानों ने विलास नगर की लोहार लाइन में रहनेवाले पवन मंगल सोलंके (30) काे जूपिटर गाड़ी पर देशी शराब की 96 बोतलें के साथ गिरफ्तार किया।  विलास नगर में शराब के अधिकांश अवैध अड्‌डे रहते हुए पवन सोलंके जेल परिसर की सागौन की झाड़ी में शराब बेचते पकड़े जाने की नांेद फ्रेजरपुरा पुलिस ने रिकॉर्ड में की है। लेकिन जेल के सुरक्षित परिसर में शराब का अवैध अड्‌डा पाए जाने भी संदह उपस्थित करता है।  इस कारण विलास नगर का पवन जेल परिसर में शराब किसके लिए ले जा रहा था। यह सवाल निर्माण हुआ है। फ्रेजरपुरा थाने के हेड कांस्टेबल योगेश श्रीवास की शिकायत पर 14 अगस्त को दोपहर 2.48 बजे पवन सोलंके के खिलाफ महाराष्ट्र शराब प्रतिबंधित कानून की धारा 65 (इ) के तहत मामला दर्ज किया है। 
 

Created On :   17 Aug 2022 1:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story