चंद्रपुर जिले में फिर से शराबबंदी होनी चाहिए-चित्रा वाघ

Liquor should be banned again in Chandrapur district
चंद्रपुर जिले में फिर से शराबबंदी होनी चाहिए-चित्रा वाघ
महिलाएं चाहती हैं इसलिए चंद्रपुर जिले में फिर से शराबबंदी होनी चाहिए-चित्रा वाघ

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर । शराब के कारण महिला वर्ग अधिक प्रभावित होता है इसलिए शराब को लेकर महिलाआें की क्या इच्छा है, उनका विचार करते हुए  महाविकास आघाडी सरकार के दौर में चंद्रपुर से हटाई गई शराब बंदी पुन: लागू होनी चाहिए। शराब बंदी केवल कागजों पर नहीं बल्कि प्रभावी रूप से उस पर अमल करने की मांग भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चित्रा वाघ ने की। उन्होंने यह भी कहा कि, पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार से इस विषय पर चर्चा कर उचित भूमिका ली जाएगी। इस तरह की मांग सामने आने से राजनीतिक घमासान होने के आसार दिख रहे हैं।  विदर्भ दौरा कर रही भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चित्रा वाघ ॉ चंद्रपुर में थीं।   पत्र-परिषद में उन्होंने कहा कि, उत्तरप्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी लव जिहाद कानून लागू करें। वाघ ने कहा कि, संपूर्ण राज्य में संगठन को बढ़ाना है। 

महिलाओं के प्रश्न महिला मोर्चा के माध्यम से हल करने का प्रयास किया जाएगा। केवल महिला है, इसलिए उम्मीदवारी नहीं मिलेगी, ऐसा नहीं है बल्कि उनमें चुनकर आने की क्षमता भी होनी चाहिए। केवल महिला है, इसलिए उम्मीदवारी दें, यह उचित नहीं है। अन्य पार्टी व भाजपा में काफी फर्क है। भाजपा में दबावतंत्र नहीं चलता, जो काम करता है उन्हें मौका मिलता है। किसे मौका देना है, यह वरिष्ठ अच्छे से जानते हंै, मुझे प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलेगी, ऐसा सोचा नहीं था, यह भी चित्रा वाघ ने कहा। 

मंत्री संजय राठोड मामले में उन्होंने कहा कि, न्यायदेवता पर उनका विश्वास है। महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। महिलाएं कुछ बोल न पाए  इस तरह से उन्हें घेरा जाता है। कुछ चुनिंदा महिलाओं का अपमान याने महाराष्ट्र का अपमान, यह परंपरा महाराष्ट्र में शुरू नहीं होने देंगे। सभी को  सबका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, इन दिनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप व टिपण्णी करने के मामले माध्यमों के जरिए से सामने आ रहे हैं। उस पर बहस में ही  दिन निकल रहे हैं किंतु शिंदे-फडणवीस सरकार ने 100 दिन में विविध योजनाआें को लेकर 250 निर्णय लिए हैं, उस पर चर्चा नहीं होती। एक सवाल पर उन्होंेने कहा कि, भाजपा महिला मोर्चा अच्छे तरीके से काम कर रही है। जिले में कार्यकारिणी में बदलाव का कोई विचार नहीं है। वाघ ने कहा कि, महिलाओं पर होनेवाले अत्याचार के खिलाफ प्रभावी रूप से आवाज उठाई जाएगी। पत्र परिषद में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वनिता कानडे, ग्रामीण जिलाध्यक्ष देवराव भोंगले, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंजलि घोटेकर, सुभाष कासुगोट्टूवार, संजय गजपुरे आदि उपस्थित थे। 
 

Created On :   14 Nov 2022 8:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story