कार से हो रही थी शराब की तस्करी, 4 आरोपी गिरफ्तार, जानिए- नागपुर की अहम वारदातें

Liquor smuggling was being done by car, 4 accused arrested
कार से हो रही थी शराब की तस्करी, 4 आरोपी गिरफ्तार, जानिए- नागपुर की अहम वारदातें
कार से हो रही थी शराब की तस्करी, 4 आरोपी गिरफ्तार, जानिए- नागपुर की अहम वारदातें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर शहर में दिनों दिन क्राइम बढ़ता जा रहा है। पुलिस की आंखों में धूल झोंककर आरोपी घटनाओं को बेखौफ अंजाम देने लगे हैं। कार से शराब की तस्करी करने वाले चार लोगांे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें राजेश मधुकरराव पाठोड़े (38) आर्य नगर निवासी, विशाल सदाशिव शेंदरे (26), शहजाद शेख (22) दोनों कापसी और विशोर बाबूराव झोटी (45) कामठी निवासी शामिल हैं। कलमना पुलिस ने विदेशी शराब की बोतलें और कार (एमएच 31 बीबी 9170) सहित ढाई लाख रुपए का माल जब्त किया।  
 
साहिल को मिली जमानत
नागपुर जेएमएफसी न्यायालय ने महिला से ठगी, अपहरण और धमकाने के मामले में आरोपी साहिल सैयद को जमानत प्रदान की है।  शहर के हुड़केश्वर पुलिस थाने में उसके खिलाफ भादवि 386, 420, 504, 506,509 व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह साहिल की दूसरी पत्नी है। एफआईआर में साहिल द्वारा महिला को शादी का झांसा देने, संपत्ति हड़पने के लिए डराने-धमकाने व बदनामी करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि महिला को डरा-धमका कर कोरे स्टॉम्प पेपर पर उसके हस्ताक्षर लेकर फ्लैट हड़पने का प्रयास किया गया। इस मामले में साहिल के अलावा उसके साथियों के खिलाफ भी मामला दर्ज है। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनकर साहिल को जमानत दी है। उसे जांच अधिकारी के समक्ष नियमित हाजिरी लगाने का आदेश है।

रंजिश में व्यक्ति पर हमला
मानकापुर थानांतर्गत मंगलवार की रात महिला सहित पांच लोगों ने रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गोधनी निवासी राजू कोलते (47) है, जबकि आरोपी उसके पड़ोसी मोरेश उपरीकर (48) उसकी पत्नी और उसके पुत्र संजू उपरीकर (21), राजू उपरीकर (24) और नवीन उपरीकर (20) हैं। करीब दो वर्ष पहले राजू के पालतू श्वान ने उपरीकर परिवार के किसी सदस्य को काट लिया था, तबसे कोलते और उपरीकर परिवार में रंजिश है। मंगलवार की रात 10 बजे उनमें इसी बात को लेकर विवाद हुआ। तैश में आकर उपरीकर परिवार ने राजू की लोहे का रॉड आदि से पिटाई कर घायल कर दिया। इससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। 

ट्रेन और स्टेशन पर मृत मिले महिला व पुरुष, जांच जारी
बुधवार को नागपुर रेलवे स्टेशन पर आई ट्रेन नंबर 01039 महाराष्ट्र एक्सप्रेस में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पाया गया। जांच करने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। नागपुर स्टेशन के डिप्टी एसएस ने जानकारी मिलने पर इसकी सूचना रेलवे अस्पताल को दी। अस्पताल से डॉक्टर की टीम स्टेशन पहुंची। गाड़ी प्लेटफार्म नंबर 4 पर आने के बाद जनरल बोगी में पड़े यात्री की जांच की, तो उसे मृत पाया गया। मामला जीआरपी को सौंपा गया है। जीआरपी ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो भेज दिया। इसी तरह दोपहर 2 बजे एक दूसरा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला स्टेशन परिसर में मृत अवस्था में पाई गई। रेलवे डॉक्टरों ने इसकी जांच करने के बाद उसके मृत होने की पुष्टि की। यह मामला भी जीआरपी को सौंपा गया है। महिला की उम्र 50 से 55 के बीच बताई जा रही है। फिलहाल जीआरपी ने दोनों मामलों में अन्नोन का मामला दर्ज किया है। 

बिना मास्क घूमने वालों पर जुर्माना
मनपा के एनडीएस दल ने रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क घूम रहे यात्री पर शिकंजा कसा। शहरभर में 66 गैरजिम्मेदारों से 33 हजार रुपए वसूले गए। अब तक 36512 लोगों से 1 करोड़, 66 लाख, 15 हजार रुपए वसूल किए जा चुके हैं। बुधवार को लक्ष्मी नगर जोन में 10, धरमपेठ जोन 2, हनुमान नगर 4, धंतोली 4, नेहरू नगर 9, गांधीबाग 2, सतरंजीपुरा 2, लकड़गंज 5, आशी नगर 10, मंगलवारी जोन में 18 लोगों पर कार्रवाई की गई।

Created On :   25 March 2021 2:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story