मंदिरों की नगरी पन्ना में श्री महाकाल लोक उज्जैन का हुआ लाईव प्रसारण 

Live telecast of Shri Mahakal Lok Ujjain in Panna, the city of temples
मंदिरों की नगरी पन्ना में श्री महाकाल लोक उज्जैन का हुआ लाईव प्रसारण 
पन्ना मंदिरों की नगरी पन्ना में श्री महाकाल लोक उज्जैन का हुआ लाईव प्रसारण 



डिजिटल डेस्क पन्ना। गत दिवस 11 अक्टूबर, 2022 को श्री महाकाल लोक उज्जैन लोकार्पण कार्यक्रम के पूर्व स्थानीय श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में सजाये गये मंच पर हजारों दीपकों की ज्योति हजारों लोगों द्वारा जलाई गई। जिस रोशनी से सारा मंदिर परिसर प्रकाशमय हो उठा। तत्पश्चात श्री महाकाल लोक उज्जैन के लोकार्पण कार्यक्र्रम की दिव्य छटायें नगर व जिले भर में बिखर गईं। अविरल, अविराम, अद्भुत अकल्पनीय तथा अनोखे एवं ऐतिहासिक व पौराणिक दृश्यों को देख आश्चर्यकित रह गये और जय महाकाल के नारों से सारा परिसर गंजायमान हो उठा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सायं 06 बजे श्री महाकाल लोक उज्जैन में पूजा-अर्चन के पश्चात जब श्री महाकाल लोक का लोकापर्ण किया गया तो लोग लोग अभिभूत हो गये। वहीं उत्सव कार्यक्रम को लेकर पन्ना के सभी प्रमुख मंदिरों को दुल्हन की तरह सजया गया।।

 

श्री महाकाल लोक उज्जैन के द्वारा लोकार्पण प्रसारण कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, पूर्व विधायक राजेश वर्मा, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष रविराज सिंह यादव तथा विभिन्न पार्षदगण सहित जिला कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक चतुर्वेदी, तहसीलदार दीपाली जाधव, नगर पालिका परिषद् के सी.एम.ओ. बसंत चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय, पन्ना पटवारी तथा भाजपा किसान नेता विष्णु पाण्डेय, विनोद तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री विवेक मिश्रा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि परमार, भाजपा नरग मण्डल महामंत्री राजकुमार वर्मा, सुरेन्द्र सिंह परमार, देवी प्रसाद दीक्षित, महेन्द्र विद्यार्थी, विनोद जडिय़ा सहित पत्रकार बृजेन्द्र गर्ग, साहित्यकार-पत्रकार लक्ष्मी नारायण चिरोलया, मदन मोहन शर्मा, इलेक्ट्रानिक मीडिया से सौरभ साहू, गणेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालुजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में नपा सीएमओ बसंत चतुर्वेदी सहित नगर पालिका परिषद् के समस्त कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Created On :   13 Oct 2022 6:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story