उपचुनाव नतीजे: उड़ीसा के बाद मध्य प्रदेश के कोलारस-मुंगावली में भी हारी बीजेपी

LIVE UPDATE: Kolaras and mungaoli assembly bypoll result 2018
उपचुनाव नतीजे: उड़ीसा के बाद मध्य प्रदेश के कोलारस-मुंगावली में भी हारी बीजेपी
उपचुनाव नतीजे: उड़ीसा के बाद मध्य प्रदेश के कोलारस-मुंगावली में भी हारी बीजेपी
हाईलाइट
  • अशोक नगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह यादव ने बीजेपी प्रत्याशी बाइ साहब राव देशराज सिंह यादव को 2124 वोटों से हरा दिया है।
  • उड़ीसा के बीजेपुर उपचुनाव में बीजू जनता दल (BJD) की उम्मीदवार रीता साहू ने भाजपा के उम्मीदवार अशोक पाणिग्रही को 41
  • 933 वोटों से हरा दिया है।
  • शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र राम सिंह यादव ने ब

डिजिटल डेस्क, कोलारस/मुंगावली। भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश और उड़ीसा की तीन सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में करारी शिकस्त मिली है। मध्यप्रदेश में बीजेपी कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीट कांग्रेस से छिनने में नाकाम रही है। यहां अशोक नगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह यादव ने बीजेपी प्रत्याशी बाइ साहब राव देशराज सिंह यादव को 2124 वोटों से हरा दिया है। वहीं शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र राम सिंह यादव ने बीजेपी प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार जैन को 8574 वोटों से हरा दिया है। उधर, उड़ीसा की बीजेपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी हार हुई है। यहां बीजू जनता दल (BJD) की उम्मीदवार रीता साहू ने भाजपा के उम्मीदवार अशोक पाणिग्रही को 41,933 वोटों से हरा दिया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में मुंगावली में कांग्रेस के महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा ने राव देशराज सिंह पर 20765 वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं कोलारस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राम सिंह यादव ने बीजेपी प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार जैन पर 24953 वोटों से जीत हासिल की थी। इस बार मुंगावली में 77.05 और कोलारस में करीब 75 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी। उपचुनाव को कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी प्रतिष्ठा का विषय मान कर जमकर प्रचार किया था। जीत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। नतीजे सामने आने के बाद सीएम शिवराज ने कहा है कि 2013 के चुनावों में बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार पार्टी ने जीत के अंतर को काफी कम किया है। हमने वोट प्रतिशत में सुधार किया है। उधर, उड़ीसा में भी बीजेपी ने बीजेडी को टक्कर देने के लिए जोर-शोर से प्रचार किया था, लेकिन यहां भी बीजेपी को कुछ हासिल नहीं हो पाया।
 


                                                                                                    LIVE UPDATES

09.25 PM : कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी को 8574 वोटों से हराया

09.00 PM: कोलारस में 22वें राउंड के बाद कांग्रेस को 8086 वोटों की बढ़त

08.30 PM: कोलारस में 20वें राउंड के बाद कांग्रेस को 7618 वोटों की बढ़त

08.00 PM: कोलारस में 18वें राउंड के बाद कांग्रेस को 6024 वोटों की बढ़त

07.30 PM: कोलारस में 16वें राउंड के बाद कांग्रेस को 6293 वोटों की लीड

06.55 PM: कोलारस में 15वें राउंड के बाद कांग्रेस को 3143 की लीड

06.30 PM: मुंगावली में कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी उम्मीदवार को 2124 वोटों से हराया

06.00 PM: मुंगावली में 18वें राउंड के बाद कांग्रेस 2855 वोटों से आगे

05.30 PM: कोलारस में 14वें राउंड के बाद कांग्रेस को 4379 की लीड

05.00 PM: मुंगावली में 15वें राउंड के बाद कांग्रेस 2501 वोटों से आगे

04.30 PM: कोलारस में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस को 2826 की लीड

04.15 PM : उड़ीसा के बीजेपुर उपचुनाव में BJD प्रत्याशी ने BJP उम्मीदवार को 41933 वोटों से हराया

03:23 PM: मुंगावली में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस को 1642 की बढ़त

03:10 PM: कोलारस में 10वें राउंड में कांग्रेस को 1179 वोटों की बढ़त

03:10 PM: मुंगावली में 10वें राउंड के बाद कांग्रेस 3602 वोटों से आगे

02:16 PM: मुंगावली सीट पर 9वें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार 859 वोट से आगे, कुल 4251 वोट की बढ़त

01:58 PM: कोलारस विधानसभा सीट पर सातवें राउंड में भाजपा उम्मीदवार को 377 की बढ़त

01:54 PM: मुंगावली विधानसभा सीट सातवें राउंड में कांग्रेस को 4783 और भाजपा को 3300 वोट मिले

01:15 PM: मुंगावली में 6 राउंड के बाद गिनती के बाद कांग्रेस को बढ़त

12:40 PM: पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस आगे। कोलारस में कांग्रेस को 2142 और मुंगावली में 2197 की बढ़त

12:32 PM: कोलारस में 5वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव 2250 वोटों से आगे

12:22 PM: मुंगावली में पांचवें राउंड में कांग्रेस की वापसी। 671 वोटों से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव को बढ़त

12:12 PM: मुंगावली में अब बीजेपी को बढ़त, भाजपा उम्मीदवार बाई साहब यादव 41 वोटों से आगे

12: 09 PM: कोलारस और मुंगावली में चौथे राउंड के बाद कांग्रेस आगे


11:52 AM: मुंगावली विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को दो वोट की बढ़त। कुल चार राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस 1330 वोट से आगे।


11:36 AM: मुंगावली से कांग्रेस के ब्रजेन्द्र सिंह यादव तीन राउंड के बाद 1381 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कोलारस से कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव दो राउंड के बाद 766 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:19 AM: मुंगावली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद 1381 वोटों से आगे

11:19 AM :कोलारस विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव की बढ़त जारी। तीसरे राउंड के बाद 1300 से ज्यादा वोटों से आगे।

10:59 AM :मुंगावली विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद बढ़त बनाई।कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद 1381 वोटों से आगे।

10:38 AM :मध्य प्रदेश के मुंगावली और कोलारस उपचुनाव के लिए दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी। कोलारस में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव 690 और मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव 174 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

10:02 AM :मुंगावली में बाजी पलटी, कांग्रेस को 21 वोटों से मिली बढ़त।

9:50 AM :शिवपुरी जिले के कोलारस में कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र यादव ने भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र जैन पर 832 वोटों की बढ़त बना ली है।

9:20 AM :मुंगावली में दूसरे दौर में भी भाजपा को बढ़त। भाजपा उम्मीदवार बाई सिंह यादव 302 वोटों से आगे।

9:00 AM :शिवपुरी की कोलारस विधानसभा सीट पर कांग्रेस 832 वोटों से आगे।पहले राउंड में कांग्रेस को 3544 वोट और भाजपा को 2835 वोट मिले।

9:00 AM :मुंगावली में पहले राउंड के बाद भाजपा को 105 वोटों की बढ़त। भाजपा को 3905 वोट मिले. कांग्रेस उम्मीदवार के खाते में 3800 वोट आए।


कोलारस और मुंगावली में उपचुनाव क्यों?

2013 के विधानसभा चुनावों में कोलारस सीट से कांग्रेस के महेंद्र सिंह कालूखेड़ा 6वीं बार विधायक बने थे। सितंबर 2017 में लंबी बीमारी के बाद महेंद्र सिंह का निधन हो गया था। उसके बाद से ही ये सीट खाली थी। वहीं मुंगावली सीट पर भी 2013 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जीती थी। इस सीट से कांग्रेस के राम सिंह यादव पहली बार विधायक बने थे। पिछली साल अक्टूबर में राम सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 74 साल के राम सिंह को सिंधिया का करीबी माना जाता था। 


बीजेपी-कांग्रेस के लिए साख का सवाल था उपचुनाव

कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीटें कांग्रेस के सीनियर लीडर ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र से आती हैं। यहां से सिंधिया 2002 से ही सांसद हैं, लिहाजा इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का अच्छा-खासा दबदबा रहा है। पिछले विधानसभा चुनावों में भी मोदी लहर के बावजूद इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। वहीं शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में पिछले तीन बार से मुख्यमंत्री रहे हैं। हाल ही में हुए चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार ने शिवराज की छवि को नुकसान पहुंचाया है। इसीलिए कोलारस और मुंगावली दोनों ही सीटें बीजेपी के लिए साख का सवाल बना हुआ था।


उड़ीसा के बीजापुर में भी काउंटिंग जारी

उड़ीसा के बिजेपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में लगभग 72 फीसदी मतदान हुआ था। यहां सत्तारूढ़ बीजद, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। पिछले साल कांग्रेस विधायक सुबल साहू की मौत के बाद यहां उपचुनाव का ऐलान हुआए। बीजद की ओर से सुबल साहू की पत्नी रीता साहू मैदान में थीं तो बीजेपी ने अशोक पाणिग्रही को खड़ा किया था वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रणय साहू उम्मीदवार थे।

Created On :   28 Feb 2018 7:37 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story