Farmers Protest : क्या सरकार मानेगी किसानों की बात ? राजनाथ-शाह की किसानों संगठन के साथ अहम बैठक आज

Farmers Protest : क्या सरकार मानेगी किसानों की बात ? राजनाथ-शाह की किसानों संगठन के साथ अहम बैठक आज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार छठे दिन जारी है। किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं। किसानों ने सरकार के खिलाफ डेरा डाल लिया है। उग्र होते जा रहे इस प्रदर्शन का शांति से हल निकालने के लिए आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह किसानों से बातचीत करेंगे। 

दोपहर 3 बजे किसान संगठनों और सरकार के बीच विज्ञान भवन में किसानों की समस्याओं से लेकर मांगों तक हर विषय पर बातचीत होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सरकार का पक्ष रखेंगे और किसानों को मनाने की कोशिश करेंगे। राजनाथ सिंह की छवि किसान नेता की रही है और हर संगठनों में उनके प्रति एक सम्मान है, ऐसे मुश्किल समय में सरकार ने उनको ही मैदान में आगे किया है। राजनाथ के साथ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि पिछले 5-6 दिनों से सरकार कोशिश कर रही थी कि किसान सड़कों से हटें और बुराड़ी के एक ग्राउंड में आ जाएं, लेकिन किसानों ने इससे इनकार कर दिया, जिसके बाद बातचीत का रास्ता साफ हुआ। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। सरकार की ओर से किसानों की शंकाएं दूर की जाएंगी, MSP पर भरोसा दिलवाया जाएगा। बीजेपी अपने शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से MSP-मंडी के मुद्दे पर भरोसा दिलवाएगी।

Created On :   1 Dec 2020 6:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story