हुक्का पार्लर पर पुलिस की दबिश, दो गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

llegal business were running with the hookah parlors and Massage center in the Nagpur
हुक्का पार्लर पर पुलिस की दबिश, दो गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
हुक्का पार्लर पर पुलिस की दबिश, दो गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  उपराजधानी में हुक्का पार्लर और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध धंधे पुलिस कार्रवाई के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। युवाओं को नशेे के आगोश में ले रहे हुक्का पार्लर पर पुलिस ने दबिश दी।सदर में एक होटलनुमा दुकान के कमरे में चल रहे हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने हुक्का पार्लर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शुभम शरद जैन और निखिल उर्फ गोलू खुशाल सिंह कुमेरिया है।

पुलिस ने हुक्का पार्लर से करीब 2 लाख 43 हजार रुपए का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त चिन्मय पंडित के आदेश पर की गई। पंडित को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर क्षेत्र में माउंट रोड पर लिंबाना ऑटोमोबाइल के पास स्पोर्टस एंड लॉन नामक दुकान में हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है। आरोप है कि आरोपी शुभम शरद जैन (21) कोष्टीपुरा निकालस मंदिर के पास नागपुर और निखिल उर्फ गोलू खुशाल सिंह कुमेरिया (25) सुदाम रोड नावेल्टी स्टोर के पास नागपुर निवासी हुक्का पार्लर चला रहे थे। इस हुक्का पार्लर में व्यवसायी व विद्यार्थियों का जमघट लगता था। पुलिस उपायुक्त ने सदर थाने की पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया, जिसके बाद कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से बचने के लिए लगाए थे सीसीटीवी कैमरे
हुक्का पार्लर चालकों ने पुलिस के आने की भनक लग सके, इसलिए प्रवेश द्वार पर ही चार सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। उनका यह कैमरा भी उनकी मदद नहीं कर पाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। यह हुक्का पार्लर जिस कमरे में चल रहा था, वह बाहर से छोटा दिखता था, लेकिन अंदर जाने पर उस कमरे की गहराई और वहां चल रहे हुक्का पार्लर का पता पुलिस को चला। 
सदर पुलिस कर्मियों को फटकार भी सुननी पड़ी।
 

Created On :   22 Oct 2018 6:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story