लॉकडाउन : जेल से जमानत पर छोड़े जाएंगे 259 कैदी

Lockdown: 259 prisoners to be released from jail on bail
लॉकडाउन : जेल से जमानत पर छोड़े जाएंगे 259 कैदी
लॉकडाउन : जेल से जमानत पर छोड़े जाएंगे 259 कैदी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामान्य अपराधों में शामिल कैदियों को जमानत पर रिहा करने का निर्णय लिया गया है। नागपुर सेंटल जेल से 259 कैदियों का नाम सूची में शामिल है। 7 साल या इससे कम अवधि की सजा वालों को सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा, सूची बनाने में यह भी ख्याल रखा गया है कि कैदी का आचरण जेल में ठीक रहा हो और वह किसी अन्य विवाद में लिप्त न रहा हो। हत्या, लूटपाट, डकैती, दुष्कर्म, गैंगवार, हफ्ता वसूली सहित अन्य गंभीर अपराधों में शामिल कैदियों को जेल से नहीं छोड़ा जाएगा।

शुरू हुई प्रक्रिया
8 मई को शासकीय आदेश मिलने के बाद जेल प्रशासन ने कैदियों को छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सजायाफ्ता कैदियों की संख्या 259 है, जिसमें 250 पुरुष और 9 महिलाएं हैं। पिछले दो दिन में जेल से 80 कैदियों को जमानत पर छोड़ा जा चुका है। रविवार को  जहां 30 कैदियों को छोड़े जाने की जानकारी सामने आई है, वहीं सोमवार को सेंट्रल  जेल से और 50 कैदियों को छोड़ा गया। बता दें कि नागपुर सेंट्रल जेल में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। यहां पर बाहर से आने वाले कैदियों को पहले 14 दिनों तक क्वारंटाइन किया जाता है। उसके बाद उन्हें जेल के अंदर बैरक में भेजा जाता है। 
 

 

Created On :   12 May 2020 3:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story