महाराष्ट्र में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन , 18 प्लस वालों को वैक्सीन अभी नहीं

Lockdown extended till 31 May in Maharashtra, 18 plus people not yet vaccinated
महाराष्ट्र में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन , 18 प्लस वालों को वैक्सीन अभी नहीं
महाराष्ट्र में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन , 18 प्लस वालों को वैक्सीन अभी नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  महाराष्ट्र में  31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।  राज्य कैबिनेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। वहीं महाराष्ट्र में 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन भी फिलहाल रोका दिया जाएगा।  अवेलबल वैक्सीन 45 साल से ज्यादा के लोगों को लगाई जाएगी. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ये जानकारी दी।

टोपे ने कहा कि 12 से 15 जिलों में कोरोना के मरीजों की संख्या कम नजर आ रही है लेकिन बाकी जिलों में कोरोना के नए मरीज बढ़ रहे हैं। इसलिए लॉकडाउन बढ़ाने की जरूरत है। टोपे ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन का असर देखने को मिल रहा है। राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 7 लाख पहुंच गई थी। जो घटकर अब 4 लाख 75 हजार तक हो गई है। टोपे ने कहा कि भारत का कोरोना का प्रतिदिन का ग्रोथ रेट 1.4 प्रतिशत है। जबकि महाराष्ट्र का प्रतिदिन ग्रोथ रेट 0.8 प्रतिशत है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र ग्रोथ रेट के मामले में देश में 30 वें स्थान पर है। 


 

Created On :   13 May 2021 6:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story