लोकसभा चुनाव की तैयारी,भाजपा पदाधिकारियों को कल मिलेगा बूथ डेवलमेंट का बूस्ट

Lok sabha election, booth development program,bjp
लोकसभा चुनाव की तैयारी,भाजपा पदाधिकारियों को कल मिलेगा बूथ डेवलमेंट का बूस्ट
लोकसभा चुनाव की तैयारी,भाजपा पदाधिकारियों को कल मिलेगा बूथ डेवलमेंट का बूस्ट

डिजिटल डेस्क,नागपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत भाजपा ने बूथ डेवलपमेंट प्रोग्राम काे गति दी है। गुरुवार को शहर में 4 लोकसभा क्षेत्रों का शक्ति प्रमुख महासम्मेलन होगा। बूथ स्तर पर संगठनात्मक कार्य की जिम्मेदारी संभालनेवालों में शक्ति प्रमुखों का महत्वपूर्ण योगदान है। शक्ति प्रमुखों के इस महासम्मेलन में भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्रसिंह रावत प्रमुखता से मार्गदर्शन करेंगे। महासम्मेलन का आयोजन सुरेश भट सभागृह रेशमबाग में आयोजित किया गया है।

पदाधिकारियों को करेंगे मार्गदर्शन

गौरतलब है कि भाजपा ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक कार्य के लिए बूथ प्रमुख , पेच प्रमुख व बाइकर्स पदाधिकारी नियुक्त कर रखे हैं। मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने से लेकर विविध मामलों में इन पदाधिकारियों की भूमिका रहती है। भाजपा की नीति के अलावा सरकार के कामकाज का प्रचार भी इन बूथ स्तर के पदाधिकारियों के माध्यम से किया जा रहा है। लोकसभा क्षेत्र स्तर पर 1500 से 2000 तक बूथ है। शक्ति प्रमुख को बूथ प्रमुखों में समन्वय के अलावा बूथ स्तर पर चल रहे संगठन कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गिरीश व्यास के अनुसार गुरुवार को होनेवाले महासम्मेलन में नागपुर के अलावा रामटेक, गोंदिया व भंडारा क्षेत्र के शक्ति प्रमुख उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे सम्मेलन की शुरुआत होगी। 4 बजे समापन होगा। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करेंगे। 

सम्मेलन में इनकी रहेगी उपस्थिति

भाजपा के बूथ डेवलपमेंट प्रोग्राम में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले, विधानसभा में भाजपा के प्रतोद सुधाकर देशमुख, शहर अध्यक्ष सुधाकर कोहले, विधायक कृष्णा खोपडे, विधायक मिलिंद माने, विधानपरिषद सदस्य अनिल सोले, विधायक विकास कुंभारे, विधानपरिषद सदस्य परिणय फुके, महापौर नंदा जिचकार, प्रदेश महामंत्री रामदास आंबटकर, विदर्भ संगठन मंत्री डॉ.उपेंद्र कोठेकर, मनपा के सत्ता पक्ष नेता संदीप जोशी, स्थायी समिति सभापति विक्की कुकरेजा, पूर्व महापौर प्रवीण दटके, शहर महामंत्री संदीप जाधव, किशोर पलांदुरकर, दयाशंकर तिवारी  प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। 

Created On :   6 Feb 2019 3:44 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story