39 डिग्री टेम्प्रेचर में मतदान, दिव्यांग, बुजुर्गों में दिखा उत्साह, घोड़ी चढ़कर मतदान करने पहुंचा दुल्हा

Lok sabha voting in sagar, elder divyang and groom participate in election
39 डिग्री टेम्प्रेचर में मतदान, दिव्यांग, बुजुर्गों में दिखा उत्साह, घोड़ी चढ़कर मतदान करने पहुंचा दुल्हा
39 डिग्री टेम्प्रेचर में मतदान, दिव्यांग, बुजुर्गों में दिखा उत्साह, घोड़ी चढ़कर मतदान करने पहुंचा दुल्हा

डिजिटल डेस्क,सागर। सागर सीट पर रविवार को जब मतदान हुआ तो सूरज के ताप के साथ राजनीतिक  पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर था, जिसके बीच 64.92 प्रतिशत मतदान हुआ। सागर लोकसभा सीट के लिए 2014 के चुनाव के मुकाबले इस बार जबरदस्त मतदान हुआ है। यह पिछले 2-3 लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक है। भीषण गर्मी के बाद भी मतदाताओं के उत्साह से कांग्रेस और भाजपा नेताओं की नींद खराब हो गई है। सागर लोकसभा सीट सन् 1996 से भाजपा के कब्जे में हैं। इस बार वैसे तो 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं किंतु कांग्रेस और भाजपा में ही सीधी टक्कर दिखाई दे रही है। दोनों पार्टियों ने पहली बार दांगी ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से प्रभुसिंह ठाकुर मध्यप्रदेश की दिग्विजय सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजबहादुर सिंह ठाकुर वर्तमान में सागर नगर निगम में अध्यक्ष पद पर काविज हैं।  सागर सीट में सागर जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र सागर, खुरई, नरयावली, सुरखी, बीना और विदिशा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र कुरवाई, शमशाबाद, सिंरोज शामिल हैं।   

सागर लोकसभा सीट के लिए 2014 के चुनाव के मुकाबले इस बार जबरदस्त हुआ है। यह पिछले 2-3 लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक है। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं के उत्साह से कांग्रेस और भाजपा नेताओं की नींद खराब हो गई है। सागर लोकसभा सीट सन् 1996 से भाजपा के कब्जे में हैं। इस बार वैसे तो 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं किंतु कांग्रेस और भाजपा में ही सीधी टक्कर दिखाई दे रही है। दोनों पार्टियों ने पहली बार दांगी ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से प्रभुसिंह ठाकुर मध्यप्रदेश की दिग्विजय सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजबहादुर सिंह ठाकुर वर्तमान में सागर नगर निगम में अध्यक्ष पद पर काविज हैं।

सागर सीट में सागर जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र सागर, खुरई, नरयावली, सुरखी, बीना और विदिशा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र कुरवाई, शमशाबाद, सिंरोज शामिल हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में सागर सीट पर 58.86 फीसदी मतदान हुआ था किंतु इस बार सागर सीट पर 64.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। सागर जिले की 5 विधानसभा सीटों पर 63.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि विदिशा जिले की तीन विधानसभा सीटों पर कुरवाई में 69.2, सिंरोज में 68.7, शमशाबाद में 6 9.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। शाम 5 बजे तक बीना में 61.7, खुरई में 59.7, सुरखी में 59.6, नरयावली में 54.8, सागर में 54.7, कुरवाई में 62, सिंरोज 65.3, शमशाबाद में 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। सागर लोकसभा सीट में कई केन्द्रों पर ईव्हीएम मशीन खराब होने की शिकायतें भी मिली किंतु मतदान में लंबा व्यवधान नहीं आया।

इनका उत्साह रहा देखने लायक
नरयावली विधानसभा के बूथ क्रमांक 225 बारछा में दिव्यांग मतदाता प्रहलाद ठाकुर ने दिव्यांग मित्र की सहायता से मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मत की महत्ता को प्रतिपादित किया। वहीं 106 वर्षीय बुजुर्ग ने व्हीलचेयर पर बैठक लोगों की मदद से अपने मतदान में सहभागिता निभाई। 90 वर्षीय श्रीमती शांति बाई पारेता ने मतदान क्रमांक 167 पर अपने मताधिकार का उपयोग किया। बीना विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 158 सतौरिया में भी कुछ इसी प्रकार का नजारा देखने को मिला। दृष्टि बाधित मतदाता बाबूलाल सुक्के ने ब्रेल लिपि की सहायता से मतदान करने की सहूलियत मिली। 90 वर्षीय श्रीमती हीराबाई ने अपने मतदान केन्द्र 37 में जाकर अपने मताधिकार का उपयोग किया एवं अपने हौंसलों से लोगों को अचंभित किया। बुजुर्ग महिला के पैर में फैक्चर होने पर युवाओं ने व्हीलचेयर में लाकर मतदान कराने में सहायता की।

सुबह से लगने लगी लोकतंत्र की मनोहारी कतारें
सागर जिले की पांच विधानसभाओं में जगह-जगह मतदान के प्रति जागरूक मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार के उपयोग के लिए मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से ही पंक्तिबद्ध होने के नजारे दिखाई देने लगे। महिला, पुरूष, दिव्यांग, गर्भवती, बुजुर्ग मतदाता अपने मताधिकार से लोकतंत्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए आतुर नजर आयें। सभी ने बढ़-चढ़कर मतदान में भागीदारी की।

95 वर्षीय इंन्द्ररानी मतदाता ने किया मतदान
लोकसभा चुनाव 2019 हेतु रविवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 188-सेमरागोपालमन के मतदान केन्द्र शासकीय प्राथमिक शाला में 95 वर्ष से ऊपर की एक बुजुर्ग महिला मतदाता श्रीमती इन्द्ररानी पटेल ने अपने मत का इस्तेमाल करके लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

पहली बार वोट डालकर खुश हैं युवा मतदाता
लोकसभा निर्वाचन के लिए सागर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सागर जिले में रविवार 12 मई को मतदान में युवाओं ने उत्साह दिखाया। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 176-चारटोरिया में युवा मतदाता जशवंत सिंह लोधी, मलखान सिंह लोधी एवं संदीप नामदेव ने पहली बार वोट डाला। उन्होंने कहा कि वोट डालने के बाद हमें अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गर्व हो रहा है। सभी मतदाताओं को वोट जरूर डालना चाहिए।

पटेल दम्पत्ति पहुंचे मतदान केन्द्र पर
नरयावली विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 117 पर सुबह बाबूलाल पटेल उम्र 82 वर्ष एवं उनकी पत्नी श्रीमती गुलाबरानी पटेल उम्र 78 वर्ष पहुंचे। लोकतंत्र के महात्यौहार मेें अपनी सहभागिता करने के लिए पटेल दम्पत्ति ने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकतंत्र के प्रति उनकी यह आस्था निश्चित ही युवाओं के लिए नए आदर्ष प्रस्तुत करती है और लोकतंत्र में अपनी सहभागिता के लिए प्रेरित करती है।

पुलिस अधीक्षक ने किया मताधिकार का उपयोग
लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र 40 नरयावली के मतदान केन्द्र कैंट बोर्ड सागर में पहुुंचकर सुबह 8 बजे अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान उन्होने मौके पर उपस्थित सुरक्षा कर्मियों से भी चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।

विवाह स्थल से पहले मतदान स्थल पर पहुंचा दूल्हा
लोकसभा निर्वाचन के दौरान विधानसभा क्षेत्र खुरई के गोलू अहिरवार ने बारात लेकर जाने से पहले मतदान केन्द्र क्रमांक-22 खुरई पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया।

मतदान केन्द्र पर मिली झूलाघर की सुविधा
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सागर में खुरई विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 51 पर मतदान करने के लिए आई श्रीमती राखी सेमिया अपनी बच्ची को मतदान स्थल पर बनाये गए झूलाघर में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को सौंपकर निश्चिंत होकर मतदान किया। आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने बच्चों के लिए खिलौने, गुब्बारे भी मतदान केन्द्र पर उपलब्ध कराये है। मतदान केन्द्र में सभी मतदाताओं के लिए पेयजल, छाया, प्राथमिक चिकित्सा, शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर सहित गर्भवती-धात्री माताओं के लिए की सुविधाएं उपलब्ध हैं। श्रीमती राखी सेमिया ने कहा कि उन्होंने निश्चिंत होकर मतदान किया और जैसा झूला घर पर होता है वैसा ही झूला मतदान केन्द्र पर उन्हें मिला।

Created On :   12 May 2019 4:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story