दैनिक भास्कर के प्रोग्राम में पुलिस आयुक्त बोले- गणेशजी दुनिया के बेस्ट लीडर, गुणों को आत्मसात करें

lord ganesha is the best leader say police commissioner in bhaskar program
दैनिक भास्कर के प्रोग्राम में पुलिस आयुक्त बोले- गणेशजी दुनिया के बेस्ट लीडर, गुणों को आत्मसात करें
दैनिक भास्कर के प्रोग्राम में पुलिस आयुक्त बोले- गणेशजी दुनिया के बेस्ट लीडर, गुणों को आत्मसात करें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुलिस आयुक्त डॉ. भूषणकुमार उपाध्याय ने कहा कि लीडरशिप के लिए मैनेजमेंट की किताब पढ़ने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गणेशजी दुनिया के बेस्ट लीडर है। गणेशजी के गुणों को आत्मसात कर लीडरशिप के गुर सीख सकते हैं। गणेशजी के पास ज्ञान, सूक्ष्म दृष्टि और मुंह में मिठास है। वे हर किसी की मदद करते हैं और हर चीज को पचा जाते हैं। उनसे बड़ा लीडर कौन होगा। दैनिक भास्कर परिवार की ओर से ‘श्री गणेश मंथन’ के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सुभाष रोड स्थित श्री गीता मंदिर में किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त डॉ. उपाध्याय बोल रहे थे। 

गणेशजी का एक गुण आत्मसात करें
जीवन में सफलता के लिए हर व्यक्ति को गणेशजी का कम से कम एक गुण आत्मसात करना चाहिए। गणेशजी का मस्तक हाथी का है जिसमें ज्ञान बहुत है। ज्ञान होने पर व्यक्ति सफल हो सकता है। पर्याप्त ज्ञान का सूचक है हाथी का बड़ा मस्तक। गणेशजी का पेट बड़ा है जिसमें बातों को पचाने की क्षमता है। जो सुनते हैं उसे पचा लेते हैं। पाचनशक्ति अच्छा होने पर स्वास्थ्य अच्छा रहता है। गणेशजी के हाथों में मोदक यह संदेश देता है कि दुनिया को मिठास दो। मीठे वचन बोलें। उनकी सवारी चूहा है जो तमोगुण का प्रतीक है। पैर के नीचे चूहे से आशय है कि व्यक्ति के जीवन में विकारों का स्थान पैर के नीचे होना चाहिए। विकार सिर चढ़ जाए तो व्यक्ति समाप्त हो जाता है। गणेशजी का एकदंत एकता का प्रतीक है। सभी धर्म और सारी दुनिया एक है। उनके कान बहुत बड़े है जो दूर तक की बातें सुनते हैं। उनकी आंखें छोटी, लेकिन दृष्टि बड़ी है। {डॉ. भूषणकुमार उपाध्याय, पुलिस आयुक्त) 

ये रहे विजेता
दैनिक भास्कर परिवार की ओर से आयोजित ‘श्री गणेश मंथन’ में प्रथम पुरस्कार आठ रास्ता चौक स्थित रानी लक्ष्मीनगर गणेशोत्सव मंडल को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार गाड़ीखाना के भारत क्रीड़ा मंडल तथा तृतीय पुरस्कार गुरुप्रसादनगर के श्री गुरुप्रसाद गणेशोत्सव मंडल तथा श्री बाल सुदर्शन गणेश उत्सव मंडल को दिया गया। प्रोत्साहन पुरस्कार श्री संती गणेश उत्सव सांस्कृतिक मंडल सेंट्रल एवेन्यू, अष्टविनायक गणेश उत्सव मंडल झाड़े चौक, दही बाजार, पेन्थीयान नगरी आश्रय उत्सव मंडल मनीषनगर, सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल संुदरवन ले-आउट, बजाजनगर युवक गणेश उत्सव मंडल बजाजनगर, सदर यूथ क्लब गणेश उत्सव मंडल कस्तूरबा लाइब्रेरी, प्रियदर्शनी गणेश उत्सव मंडल प्रियदर्शन काॅलोनी, श्री गणेश उत्सव मंडल बापूनगर गोधनी।

गणेशोत्सव के मूल्यों को भास्कर ने आगे बढ़ाया
दैनिक भास्कर ने लोकमान्य तिलक द्वारा गणेशोत्सव में स्थापित मूल्यों को आगे बढ़ाने का काम ‘श्री गणेश मंथन’ के माध्यम से किया है। गणेशोत्सव के जरिए लोकमान्य तिलक ने देश की एकता और अखंडता को स्थापित ही नहीं किया, उसे कायम रखने का भी काम किया। गणेशोत्सव के उद्देश्य का आज के संदर्भ में क्या भूमिका है इस पर विचार कर दैनिक भास्कर ने मापदंड तय किए। गणेशोत्सव के सर्वधर्म समभाव का संदेश युवाओं तक पहुंचाने की आवश्यकता है। {डॉ. अनिल शर्मा 

ये थे निर्णायक
शा पांडे, धारिणी सेलारका, अनिल शर्मा, संकेत हिरडे, चंद्रकांत मिश्रा, डेजल टांक, रीता लांजेवार, वंदना शर्मा, तनुज पांडे, पूनम लाला, अनुराधा हवालदार, राजेश दुबे, दीपाली मुंशी, श्रीकांत दुबे, भावना बदियानी, तृप्ति झुनझुनवाला

इनकी रही उपस्थिति
समारोह में विशेष अतिथि के रूप मंे श्री गीता मंदिर के संचालक स्वामी निर्मलानंद महाराज, अतिथि के रूप में स्वामी माधवानंद, नागपुर चेंबर ऑफ काॅमर्स के सचिव डॉ. अनिल शर्मा, समाजसेवी आशा पांडे उपस्थित थे। प्रास्ताविक व संचालन समन्वय संपादक आनंद निर्बाण ने किया। आभार शुभांगी खेडीकर ने माना।   
 

Created On :   23 Nov 2018 10:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story