गोसीखुर्द के कारण 18 हजार हेक्टेयर की धान फसल का नुकसान

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
बारिश का कहर गोसीखुर्द के कारण 18 हजार हेक्टेयर की धान फसल का नुकसान

डिजिटल डेस्क,ब्रह्मपुरी(चंद्रपुर) । गोसीखुर्द बांध क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बारिश होने के चलते बांध से पानी छोड़ा गया, जिससे वैनगंगा नदी में 15 से 18 अगस्त तक बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी ब्रह्मपुरी तहसील के नदी किनारे खेतों में घुसा। इस कारण धान, सोयाबीन, तुअर व अन्य फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इसमें सर्वाधिक 18 हजार हेक्टेयर धान की फसल को नुकसान पहुंचा। फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। खेत में कचरा व मिट्‌टी जमा हो गई है, जिससे दोबारा बुआई के लिए बोने युक्त जमीन रही नहीं है।

ऐसे में किसान भारी परेशान है। इस बीच रविवार को  पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा ब्रह्मपुरी के विधायक विजय वडेट्‌टीवार ने तहसील के किन्ही, रूई, निलज, गांगलवाड़ी खेत खलिहान के खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। नुकसानग्रस्त किसानों के खेतों का   तत्काल पंचनामा करने के निर्देश भी उपस्थित प्रशासन के अधिकारियों को दिए। ब्रह्मपुरी तहसील में 25 हजार हेक्टेयर जमीन पर धान फसल की बुआई की गई थी, जिसमें से 18 हजार हेक्टेयर धान फसल का बाढ़ के कारण नुकसान हुआ है। शिंदे-फडणवीस सरकार ने बाढ़ से नुकसान हुए किसानों को महंगाई के दौर में प्रति हेक्टेयर केवल 13 हजार 600 रुपए मदद का हाथ देकर 3 हेक्टेयर तक कि मर्यादा रखी है, जोकि किसानों के साथ अन्याय है।

Created On :   22 Aug 2022 3:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story