मकान में लगी भीषण आग में लाखों का नुकसान

Loss of lakhs in the fierce fire in the house
मकान में लगी भीषण आग में लाखों का नुकसान
अमरावती मकान में लगी भीषण आग में लाखों का नुकसान

डिजिटल डेस्क, अमरावती। नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र के वालकी ग्राम के एक मकान में अचानक भीषण आग से आग से 2 लाख रुपए का नुकसान हो गया। आग में घर का सारा सामान सहित मवेशियों का कुटार पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक वालकी ग्राम निवासी आकाश रमेश आठवले नामक व्यक्ति के मकान को सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग लगते ही परिवार के सदस्य घर के बाहर निकल गए। ग्रामवासी बड़ी संख्या में घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े लेकिन तब तक आग ने उग्र रूप धारण कर लिया था।

ग्रामवासियों ने इस आग को काबू में करने का प्रयास किया लेकिन वह नियंत्रित न होने से घटना की जानकारी तत्काल अमरावती अग्निशमन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही अग्निशमन अधीक्षक सैयद अनवर अपने दल के साथ तत्काल घटनास्थल आ पहुंचे और कुछ ही देर में इस आग को काबू में कर लिया। लेकिन मकान के छत पर टीन रहने से टिन भी जल गए और घर का अनाज, फर्नीचर सहित सारा सामान जल गया। साथ ही मवेशियों के चारे के लिए रखा कुटार भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग से 2 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। आग शॉक सर्किट से लगी रहने की आशंका व्यक्त की जा रही है। नांदगांवपेठ पुलिस ने भी घटनास्थल भेंट देकर जायजा किया।

Created On :   12 April 2022 2:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story