- Home
- /
- 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में संतरा,...
20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में संतरा, मौसंबी का नुकसान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लगातार बारिश व प्रतिकूल परिस्थिति के कारण नागपुर जिले में इस वर्ष संतरा व मौसंबी की खेती करने वाले किसानों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। करीब 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है।
पूरे देश में होती है मांग : विदर्भ में करीब सवा लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्रति वर्ष संतरे-मौसंबी का उत्पादन होता है। इसमें अंबिया व मृग बहार के संतरे होते हैं। पूरे देश में इनकी अच्छी मांग रहती है। वर्ष 2019 के नवंबर में संतरे के लेकर राज्य सरकार ने एक नीति बनाई, जिसके बाद संतरे का दर्जा बढ़ाने के लिए गतिविधियां तेज हो गईं। नागपुर जिले की बात करें, तो यहां कुल 40 हजार हेक्टेयर जमीन पर संतरा व मौसंबी की खेती की जा रही है। इसमें काटोल, नरखेड़, सावनेर, कलमेश्वर, रामटेक, हिंगना और थोड़ा-बहुत भिवापुर क्षेत्र शामिल हैं। प्रतिवर्ष यहां अच्छी फसल होती है, लेकिन इस बार लगातार बारिश और फंगस आदि के कारण 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फल गिरने की समस्या हुई है। इससे किसानों को करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
नुकसान हुआ है : नागपुर जिले में कुल 40 हजार हेक्टेयर में संतरा व मौसंबी की खेती होती है। इस बार 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में लगातार बारिश होने व अन्य कारणों के चलते किसानों को करोड़ों का नुकसान सहना पड़ रहा है। मनोज जवंजाल, संचालक, महा ऑरेंज
Created On :   13 Sept 2022 1:03 PM IST