- Home
- /
- प्रेमी युगल ने जहर गटककर किया...
प्रेमी युगल ने जहर गटककर किया आत्महत्या का प्रयास!

डिजिटल डेस्क, अमरावती। बडनेरा थाना क्षेत्र के तहत जुनीबस्ती में दो अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल ने जहर गटककर आत्महत्या का प्रयास करने की घटना से परिसर में सनसनी मची है। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि आत्महत्या करनेवाले प्रेमी युगल में लड़की नाबालिग है और उसकी हालत चिंताजनक होकर अतिदक्षता विभाग में इलाज किया जा रहा हंै। जानकारी के अनुसार आत्महत्या का प्रयास करनेवाले प्रेमी का नाम माताफैल निवासी शुभम सुरेश धनंजय (19) बताया गया है। शुभम की नानी बडनेरा के इंदिरा नगर परिसर में रहती है। इस कारण शुभम का अपनी नानी के घर हमेशा आना-जाना था। शुभम के नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। सोमवार की रात 8 बजे के दौरान नाबालिग लड़की शुभम की नानी के घर के पास पहुंची। वहां दोनों ने बेस्टोसाइड नामक कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह बात उनके परिजनों के समझ में आने पर दोनों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां नाबालिग लड़की की हालत चिंताजनक रहने से उस पर अतिदक्षता विभाग में उपचार कराया जा रहा है। इस घटना को लेकर बडनेरा परिसर में सनसनी मची हुई हंै।
Created On :   6 Oct 2022 4:33 PM IST