शर्मसार हुआ मध्य प्रदेश, कन्याभोज के बहाने 4 साल की मासूम से रेप

Madhya Pradesh 4 year girl rape by pretext of kanyabhoj in bareli
शर्मसार हुआ मध्य प्रदेश, कन्याभोज के बहाने 4 साल की मासूम से रेप
शर्मसार हुआ मध्य प्रदेश, कन्याभोज के बहाने 4 साल की मासूम से रेप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश में इन दिनों मासूम बच्चियों से रेप की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। मध्य प्रदेश का नाम ऐसी घटनाओं में बार-बार आ रहा है। हाल ही में मंदसौर और सतना जिले से मासूमों के साथ रेप की वारदातें प्रकाश में आईं थी। इन घटनाओं को लेकर लोगों का आक्रोश अभी थमा भी नहीं था कि दो मामले फिर से प्रकाश में आ गए। इनमें से एक मामले में साढ़े चार साल की मासूम को कन्याभोज के बहाने हवस का शिकार बनाया गया तो वहीं दूसरी घटना में 15 साल की लड़की को अगवा कर उससे रेप किया गया। 

 

थम नहीं रही दरिंदगी

पुलिस ने साढ़े चार साल की बच्ची से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आठ दिन पहले भी बच्ची को अपना शिकार बना चुका था। बच्ची द्वारा किसी को नहीं बताए जाने पर फिर से आरोपी की हिम्मत बढ़ी और वह दोबारा मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए आया, लेकिन इस बार बच्ची ने शोर मचा दिया, जिससे लोग इकट्ठा हो गए और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरे मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

दो आरोपी फरार

बता दें कि पहला मामला रायसेन जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बरेली थाना क्षेत्र का है। वहीं दूसरा मामला भी बरेली का ही है। जहां 15 वर्षीय छात्रा को उसकी सहेली के भाई ने ही अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस कृत में आरोपी का एक दोस्त भी शामिल था। नाबालिग के साथ पढ़ने वाली लड़की के भाई संजय सिंह धाकड़ और उसके दोस्त आकाश सिंह धाकड़ फिलहाल फरार है। 

Created On :   7 July 2018 5:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story