- Home
- /
- स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार...
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, शाजापुर। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से खबर मिली है कि मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार 22 वर्ष ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। घटना का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। यह घटना कालापीपल तहसील के पोंचानेर गांव में घटी है। मृतका के परिजनों ने इस घटना की पुष्टि की है। इस घटना के बाद पोंचानेर गांव में सन्नाटा है। मृतका की उम्र 22 वर्ष के करीब है। मृतक सविता की शादी लगभग 3 वर्ष पहले मध्य प्रदेश शासन में मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार के साथ हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह भेजा जायेगा।मामला हाई प्रोफाइल परिवार होने के कारण पुलिस प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा हैं।
Created On :   11 May 2022 12:16 AM IST
Next Story












