MP चुनाव : आधा दर्जन मंत्रियों के कटेंगे टिकट, कुछ सीट बदलने की जुगत में

MP चुनाव : आधा दर्जन मंत्रियों के कटेंगे टिकट, कुछ सीट बदलने की जुगत में

धर्मेंद्र पैगवार
डिजिटल डेस्क, भोपाल। डेढ़ दशक से सत्ता सुख भोग रही भाजपा के लिए 2018 के चुनाव में सब कुछ पूरी तरह ठीक नहीं है। उसका फील गुड बाहरी दिखावा है। यही वजह है कि सरकार का चेहरा रहे मौजूदा आधा दर्जन मंत्रियों के टिकट काटने पर भाजपा विचार कर रही है। कुछ मंत्रियों की सीट बदलने की नौबत भी है। परिवारवाद का विरोध कर रही भाजपा कुछ बड़े नेताओं के बच्चों को भी चुनाव में उतार सकती है। पार्टी और सरकार ने जो सर्वे कराए हैं उसके नतीजे टिकट वितरण में दिखाई देंगे।

चौथी बार सरकार बनाने की कोशिश कर रही भाजपा मंत्रियों के टिकट को लेकर इसलिए भी गंभीर है कि 2013 विधानसभा चुनाव में सरकार के 10 मंत्री चुनाव हार गए थे, जिसमें अनूप मिश्रा, लक्ष्मीकांत शर्मा, अजय विश्नोई और रामकृष्ण कुसमारिया जैसे नाम भी शामिल थे। इस बार पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सख्ती के बाद भाजपा ने चेहरों का मोह त्याग कर कड़े फैसले लेने का निर्णय लिया है। 

ये बदल सकते हैं सीट
पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह अपनी सिलवानी सीट बदल सकते हैं, उनकी नजर उदयपुरा पर है। सिलवानी सीट पर रघुवंशी समाज उनसे नाराज है। इसी तरह राज्यमंत्री दीपक जोशी हाटपीपल्या की बजाय खातेगांव से टिकट चाहते हैं। खातेगांव से आशीष शर्मा विधायक है। 

Created On :   12 Oct 2018 2:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story