टाइगर स्टेट MP: अब भारत में सबसे ज़्यादा तेंदुए भी मध्यप्रदेश में, कर्नाटक और महाराष्ट्र को पीछे छोड़ बने सिरमौर

madhya pradesh has higest number of leopard in the country
टाइगर स्टेट MP: अब भारत में सबसे ज़्यादा तेंदुए भी मध्यप्रदेश में, कर्नाटक और महाराष्ट्र को पीछे छोड़ बने सिरमौर
टाइगर स्टेट MP: अब भारत में सबसे ज़्यादा तेंदुए भी मध्यप्रदेश में, कर्नाटक और महाराष्ट्र को पीछे छोड़ बने सिरमौर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में टाइगर के बाद अब तेंदुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। इससे पहले देशभर में मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट के नाम से जाना जाता था क्योंकि यहां टाइगर की संख्या सबसे ज्यादा हैं लेकिन अब प्रदेश तेंदुओं की संख्या में भी नंबर वन बन गया है। ये जानकारी केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जारी की गई। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा कि, ""ग्रेट न्यूज! शेर और बाघ के बाद अब तेंदुओं की आबादी में बढ़ोतरी। उन सभी को शुभकामनाएं जो जानवरों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। हमें ये प्रयास जारी रखने होंगे और अपने जानवरों का जीवन सुरक्षित बनाना होगा।"

  केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के द्वारा साल 2018 में तेंदुओं की गणना पर एक रिपोर्ट जारी की गई, जिसके अनुसार मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा 3421,कर्नाटक में 1783 और महाराष्ट्र में 1690 तेंदुए हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में अब 12,852 तेंदुए हैं, बता दें कि इसके पहले साल 2014 में वन्य जीवों की गणना की गई थी। 

Created On :   22 Dec 2020 4:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story