- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Madhya Pradesh manufacturing 10,000 PPE kits daily
दैनिक भास्कर हिंदी: मध्य प्रदेश रोजाना कर रहा 10,000 PPE किट का उत्पादन, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन गोली और N-95 मास्क का भी है पर्याप्त भंडार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कोरोना वायरस से निपटने के लिए अग्रिम पंक्ति में काम कर रहे योद्धाओं के लिए मध्य प्रदेश ने रोजाना 10,000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट का उत्पादन शुरू किया है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मोहम्मद सुलेमान ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। दिल्ली के पत्रकारों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान सुलेमान ने कहा कि पीपीई किट बेहद जरूरी चीज है। हमने स्थानीय स्तर पर पीपीई किट विकसित करना सुनिश्चित किया। हम इंदौर के पास पीथमपुर स्थित एक कारखाने में रोजाना 10,000 पीपीई किट का उत्पादन कर रहे हैं और अपने लोगों को मुहैया करा रहे हैं। अब तक हम एक लाख पीपीई किट वितरित कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 9.5 लाख से अधिक गोलियां है और एन-95 मास्क का भी पर्याप्त भंडार है। सुलेमान ने बताया कि मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों के लिए 25 विशेष अस्पताल बनाए गए हैं। इसके अलावा, 66 स्वास्थ्य केंद्र और 400 से अधिक कोविड सेवा केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Covid-19 India: देश में पिछले 24 घंटे में 1063 नए मामले, अब तक 507 लोगों की मौत
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोना वायरस से मृत्यु होने पर डाककर्मियों को 10 लाख रुपये की मदद
दैनिक भास्कर हिंदी: Covid-19: देश में कोरोना के 30 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हैं- सरकार
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोना पर सरकार: देश में 75.3 प्रतिशत मृतक 60 साल से ऊपर के, अब तक 488 मौतें, 14792 संक्रमित
दैनिक भास्कर हिंदी: कोविड-19: अमेरिका में 7 लाख से ज्यादा मरीज, दुनिया में मौत का आंकड़ा डेढ़ लाख पार