BJP के स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी को संयुक्त संचालक बनाए जाने पर कांग्रेस ने कसा तंज, 'अंधा बांटे रेवड़ी, फिर अपने-अपने को दे'

Madhya Pradesh news: health minister prabhuram choudhary wife appointed as Joint director
BJP के स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी को संयुक्त संचालक बनाए जाने पर कांग्रेस ने कसा तंज, 'अंधा बांटे रेवड़ी, फिर अपने-अपने को दे'
BJP के स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी को संयुक्त संचालक बनाए जाने पर कांग्रेस ने कसा तंज, 'अंधा बांटे रेवड़ी, फिर अपने-अपने को दे'

भोपाल  (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पत्नी को स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त संचालक का प्रभार दिए जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अंधा बांटे रेवड़ी, फिर अपने-अपने को दे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी की पत्नी डॉ. नीरा चौधरी वर्तमान में भोपाल में प्रभारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ थी। उन्हें अब भोपाल संभाग में संयुक्त संचालक का प्रभार दिया गया है। डॉ. नीरा चौधरी चिकित्सा अधिकारी हैं।

डॉ. नीरा चौधरी को संयुक्त संचालक का प्रभार दिए जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने तंज कसते हुए आदेश की प्रति के साथ ट्वीट किया है, अंधा बांटे रेवड़ी फिर अपने-अपने को दे। बहुत से सीनियर डॉक्टर्स को बायपास करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पत्नी डॉ. नीरा चौधरी को संयुक्त संचालक बना दिया।

जारी आदेश में लिखा गया है कि प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से डॉ. नीरा चौधरी चिकित्सा अधिकारी एवं संयुक्त संचालक के प्रभार में पदस्थ किया जाता है।  

Created On :   5 Jan 2021 12:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story