MP पहुंचा मानसून: राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, भोपाल में लोगों को मिली गर्मी और उमस से राहत

Madhya Pradesh Rain update Monsoon active in Madhya Pradesh after 10 days good rainfall expected from July 11
MP पहुंचा मानसून: राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, भोपाल में लोगों को मिली गर्मी और उमस से राहत
MP पहुंचा मानसून: राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, भोपाल में लोगों को मिली गर्मी और उमस से राहत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार अब खत्म हो गया है। बीते कई दिनों से उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को शनिवार शाम को राहत मिली। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। राजधानी भोपाल में कुछ देर के लिए दोपहर साढ़े तीन बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। भोपाल के मौसम केन्द्र के मुताबिक प्रदेश में 17 जुलाई तक तेज बारिश होने के आसार है। 

लगभग 10 दिन बाद मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव हुआ है। हांलाकि, इस बार मानसून ने जून के दूसरे सप्ताह में ही मध्य प्रदेश में दस्तक दी थी। शुरुआती कुछ दिन तक पूरे प्रदेश में मानसून छा गया, लेकिन इसके बाद बारिश नहीं हुई। अब बंगाल की खाड़ी से सिस्टम बनने से भोपाल, इंदौर सहित पूरे प्रदेश में तेज बारिश होने के आसार है।

राजधानी भोपाल में मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक पीके साहा ने कहा कि पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। वहीं, नार्थ वेस्ट राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन जा रही है। इससे प्रदेश में आने वाले 7 दिनों तक यानी 17 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। 

भोपाल में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
बीते कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोग गर्मी और उमस से बेहाल थे। शुक्रवार और शनिवार को भोपाल में बारिश होने के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को उमस-गर्मी से राहत मिली। 

इन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई 

  • छतरपुर
  • दमोह
  • पन्ना
  • टीकमगढ़
  • आलीराजपुर
  • बड़वानी
  • बुरहानपुर
  • धार
  • ग्वालियर
  • दतिया
  • निवाड़ी
  • खंडवा
  • खरगोन
  • शिवपुरी
  • आगर
  • बालाघाट
  • चंबल 

इन जिलों में सामान्य से थोड़ी ज्यादा बारिश हुई 

  • दमोह
  • पन्ना
  • आलीराजपुर
  • भिंड
  • दतिया
  • मुरैना
  • श्योपुर 

Created On :   10 July 2021 4:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story