कमल नाथ ने की शिवराज से मुलाकात, कृषि कानूनों पर हुई चर्चा, एक दिन पहले पूर्व सीएम ने पत्रकारों के साथ की थी लंच पर चर्चा

Madhyapradesh News: Kamal Nath met Shivraj, discussed agricultural laws
कमल नाथ ने की शिवराज से मुलाकात, कृषि कानूनों पर हुई चर्चा, एक दिन पहले पूर्व सीएम ने पत्रकारों के साथ की थी लंच पर चर्चा
कमल नाथ ने की शिवराज से मुलाकात, कृषि कानूनों पर हुई चर्चा, एक दिन पहले पूर्व सीएम ने पत्रकारों के साथ की थी लंच पर चर्चा

डिजिटल डेस्क (भोपाल)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान केंद्र सरकार के कृषि कानून और किसान आंदोलन पर चर्चा हुई। कमल नाथ के मीडिया समन्वय नरेंद्र सलूजा द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि, मुख्यमंत्री चौहान से सौजन्य मुलाकात के दौरान कमल नाथ ने किसान आंदोलन, तीन काले कृषि कानूनों, प्रदेश के विकास व जनहित के कई मुद्दों पर चर्चा की।

कमल नाथ ने कहा कि यह तीन कृषि कानून किसानो को बर्बाद कर देंगे, इसका राजनीति से परे हटकर हर किसान हितैषी व्यक्ति को विरोध करना चाहिये। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। इन कानूनों से खेती, किसानी दोनो को भारी नुकसान होगा। आज हमारे किसान भाई दो माह से अधिक समय से इन कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। आज आवश्यकता है कि उनके संघर्ष में सभी उनका साथ दे। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ इन मुददों के साथ प्रदेश के विकास व जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा की व आवश्यक सुझाव भी दिये।

इसके एक दिन पहले कमल नाथ ने भोपाल में पत्रकारों के साथ लंच किया। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर पत्रकारों से चर्चा की। इस चर्चा के दौरान उन्होंने एक बार फिर कहा कि पार्टी जो काम देगी, वह करते रहेंगे। लेकिन मध्यप्रदेश नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा जहां जरूरत होती है पार्टी मुझे भेजती है। 

Created On :   5 Feb 2021 7:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story