- Home
- /
- मदुरई-बीकानेर वाया नागपुर ट्रेन की...
मदुरई-बीकानेर वाया नागपुर ट्रेन की अवधि बढ़ाई
डिजिटल डेस्क, नागपुर। यात्रियों की यात्रा सुविधा एवं प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे नागपुर मंडल से गुजरने वाली विशेष गाड़ियों की अवधि बढ़ाई गई है। ट्रेन नं.-06053 मदुरई-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष गाड़ी 3 से 31 दिसंबर तक सप्ताह में एक दिन प्रति गुरुवार मदुरई से सुबह 11.55 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन दोपहर 2.50 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी का नागपुर स्टेशन पर दूसरे दिन दोपहर 1.20 बजे आगमन होगा। 1.25 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन नं.-06053 बीकानेर-मदुरई साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष गाड़ी 6 दिसंबर से 3 जनवरी तक सप्ताह में एक दिन प्रति रविवार बीकानेर से दोपहर 3.00 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन शाम 5.23 बजे मदुरई पहुंचेगी। नागपुर आगमन दूसरे दिन दोपहर 3.30 बजे तथा प्रस्थान 3.35 बजे करेगी।
Created On :   9 Dec 2020 8:22 AM GMT