Maharashtra unlock: आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा- लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हटाए जाएंगे, 4 घंटे बाद महाराष्ट्र सरकार का यूटर्न

Maharashtra announces 5-level unlock plan, districts with low Covid positivity rate to open completely
Maharashtra unlock: आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा- लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हटाए जाएंगे, 4 घंटे बाद महाराष्ट्र सरकार का यूटर्न
Maharashtra unlock: आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा- लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हटाए जाएंगे, 4 घंटे बाद महाराष्ट्र सरकार का यूटर्न

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोविड-19 की कमजोर होती दूसरी लहर के बीच गुरुवार को खबर आई कि महाराष्ट्र सरकार ने 5 स्तर पर लॉकडाउन हटाने के फैसले की खबर आई। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने इसकी जानकारी दी। बताया गया कि स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की आज हुई बैठक के बाद फेज वाइज अनलॉक का निर्णय लिया गया है। हालांकि इस बयान के करीब 4 घंटे बाद यूटर्न लेते हुए CMO की तरफ से बयान जारी किया गया कि अभी राज्य में कहीं भी अनलॉक का फैसला नहीं लिया गया है।

दरअसल, वडेट्टीवार जिस बैठक में मौजूद थे, उस बैठक में अनलॉक को लेकर चर्चा हुई और चरणबद्ध तरीके से राज्य में पाबंदियां हटाने का मसौदा रखा गया। इसी के तहत 5 चरणों में अनलॉक का फॉर्मूला भी सामने आया था। लेकिन, मंत्रीजी ने बैठक से बाहर आते ही अनलॉक का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के 36 में से 18 जिलों में 4 जून से लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार ने पॉजिटिविटी रेट और जिलों में ऑक्सीजन बेड की स्थिति के आधार पर अनलॉक योजना तैयार की है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की आज हुई बैठक के बाद फेज वाइज अनलॉक का निर्णय लिया गया है।

क्या था 5 चरणों में अनलॉक का फॉर्मूला?

महाराष्ट्र अनलॉक लेवल 1
उन जिलों में प्रतिबंध हटाया जा रहा है जहां कोविड पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत या उससे कम है। अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की ऑक्यूपेंसी भी 25 प्रतिशत से कम होनी चाहिए।

लेवल 1 के अंतर्गत आने वाले जिलों में ठाणे, औरंगाबाद, गोंदिया, जलगांव, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, जालना, नागपुर, वर्धा, लातूर, नांदेड़, नासिक, परभणी, वाशिम और यवतमाल है।

इन जिलों में रेस्तरां, शॉपिंग मॉल, दुकानें, जिम, सैलून, ब्यूटी पार्लर फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी। कुछ क्षेत्रों में विवाह समारोह और सोशल एंटरटेनमेंट की अनुमति होगी।

महाराष्ट्र अनलॉक लेवल 2
लेवल 2 कैटेगरी के जिलों/शहरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ जिम, सैलून, ब्यूटी पार्लर फिर से खोलने की अनुमति होगी। मुंबई, अमरावती, अहमदनगर और हिंगोली को लेवल 2 कैटेगरी में रखा गया है।

राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि मुंबई में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों में आंशिक रूप से ढील दी जाएगी। हालांकि, आम जनता को अगले आदेश तक लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

महाराष्ट्र अनलॉक लेवल 3
कोल्हापुर, उस्मानाबाद, अकोला, सिंधुदुर्ग, सांगली, बीड, सतारा और रत्नागिरी लेवल 3 की श्रेणी में आते हैं।

महाराष्ट्र अनलॉक लेवल 4
पुणे और रायगढ़ को लेवल 4 कैटेगरी में लिस्ट किया गया है।

महाराष्ट्र अनलॉक लेवल 5
नए COVID नियमों के अनुसार, लोगों को यात्रा करने के लिए ई-पास ले जाना होगा।

Created On :   3 Jun 2021 1:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story