- Home
- /
- आशा भोंसले को महाराष्ट्र भूषण...
आशा भोंसले को महाराष्ट्र भूषण सम्मान, नागपुर में होगा समारोह

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र भूषण सम्मान समारोह का आयोजन इस बार नागपुर में किया जाएगा। सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले को महाराष्ट्र भूषण सम्मान प्रदान किया जाएगा। विधानमंडल के अधिवेशन के दौरान यह समारोह होगा। बुधवार को सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने पत्रकारों को जानकारी दी। कोरोना काल में करीब 3 वर्ष तक सार्वजनिक कार्यक्रम व समारोह नहीं हो पाए, लेकिन अब पूर्ववत कार्यक्रम होने लगे हैं। महाविकास आघाड़ी सरकार के समय महाराष्ट्र भूषण सम्मान आशा भोंसले को देने की घोषणा की गई थी। कोरोना काल में यह सम्मान नहीं दिया जा सका। शिंदे-फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार यह सम्मान प्रदान करेगी। इससे पहले गायिका लता मंगेशकर व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को विधानभवन परिसर में सम्मानित किया जा चुका है। इस बार सम्मान समारोह का आयोजन यशवंत स्टेडियम में कराने की तैयारी चल रही है।
Created On :   8 Dec 2022 4:24 PM IST