महाराष्ट्र: उत्तर भारतीयों को लामबंद करने भाजपा लगाएगी 1000 चौपाल

Maharashtra: BJP will put 1000 chaupal to mobilize North Indians
महाराष्ट्र: उत्तर भारतीयों को लामबंद करने भाजपा लगाएगी 1000 चौपाल
महाराष्ट्र: उत्तर भारतीयों को लामबंद करने भाजपा लगाएगी 1000 चौपाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की सबसे समृद्धिशाली महानगर पालिका मुंबई मनपा (BMC) चुनाव में महानगर के लाखों उत्तर भारतीय मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्तर भारतीयों को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए राजनीतिक दलों की कवायद शुरु हो गई है।

मुंबई भाजपा का उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई महानगर में 1000 चौपाल लगाएगा। सोमवार को पश्चिमी उपनगर के मालाड दिंडोसी विधानसभा क्षेत्र में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इसका शुभारम्भ करते हुए कहा कि मुंबई महानगर पालिका से भ्रष्टाचार खत्म करने बीएमसी से शिवसेना को सत्ता से हटाना है। उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी सरकार के चलते अगले पांच वर्षों तक भी मुंबई में मेट्रो ट्रेन नहीं दौड़ सकेगी।

पूर्व विधायक व पार्टी के उत्तरभारतीय नेता राजहंस सिंह को उत्तरभारतीय चौपाल का संयोजक बनाया गया है।इस मौके पर मुंबई भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि हर मोहल्ले में भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा उत्तरभारतीय समाज को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगा।

लंबे समय तक कांग्रेस के परंपरागत मतदाता रहे उत्तरभारतीयों ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी लहर के चलते भाजपा का दामन थाम लिया था। तब उत्तरभारतीय लोकसभा, विधानसभा व मनपा चुनावों में भाजपा के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं हालांकि उस लिहाज से भाजपा ने उत्तरभारतीयों को कभी प्रतिनिधित्व नहीं दिया। विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना से शुरु अनबन को देखते हुए भाजपा इस बार किसी भी तरह शिवसेना को बीएमसी से बेदखल करना चाहती है। इसमें उत्तरभारतीय मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि कांग्रेस भी अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाने के लिए जोर लगा रही है।

भाजपा के उत्तरभारतीय चौपल के संयोजक पूर्व विधायक राजहंस सिंह कहते हैं कि उत्तर भारतीय समाज को एकजुट करना, उनकी शिकायतों का निवारण करना, उनके सुख-दु:ख में शामिल होना यही हमारे 1000 चौपाल का मुख्य मकसद है। कोरोना का दौर है इसलिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए हम लोग चौपाल लगा रहे हैं।

Created On :   15 March 2021 10:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story