महाराष्ट्र बोर्ड 12th का रिजल्ट घोषित:  90.66 प्रतिशत परिणाम, लड़कियां आगे

Maharashtra board 12th result declared: 90.66 percent result, girls ahead
महाराष्ट्र बोर्ड 12th का रिजल्ट घोषित:  90.66 प्रतिशत परिणाम, लड़कियां आगे
महाराष्ट्र बोर्ड 12th का रिजल्ट घोषित:  90.66 प्रतिशत परिणाम, लड़कियां आगे

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित कक्षा 12 वीं (एचएससी) की परीक्षा का परिणाम 90.66 प्रतिशत है।पिछले साल का परीक्षा परिणाम 85.88 प्रतिशत था। यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल 4.78 प्रतिशत ज्यादा विद्यार्थी पास हुए हैं। इस परीक्षा मेंलड़कों की तुलना में 5.84 प्रतिशत अधिक लड़कियों ने बाजी मारी है।  गुरुवार को राज्य बोर्ड ने फरवरी-मार्च 2020 के कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों के रिजल्ट की घोषणा की।इस परीक्षा में पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातूर और कोंकण इन 9 विभागों मेंविज्ञान, कला, वाणिज्य और एचएससी वोकेशनल संकाय के लिए 14 लाख 20 हजार 575 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। जबकि14 लाख 13 हजार 687 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। जिसमें 12 लाख 81 हजार 712 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दिव्यांग विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 93.57 है। 

कोंकण बोर्ड सबसे आगे
राज्य बोर्ड के 9 विभागों में से प्रदेश भर में सबसे अधिक कोंकण विभाग में 95.89 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। जबकि सबसे कम औरंगाबाद विभाग में 88.18 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं पुणे विभाग में 92.50 प्रतिशत, नागपुर विभाग में 91.65 प्रतिशत, मुंबई विभाग में 89.35 प्रतिशत, कोल्हापुर विभाग में 92.42 प्रतिशत, अमरावती विभाग में 92.09 प्रतिशत, नाशिक विभाग में 88.87 प्रतिशत, लातूर विभाग में 89.79 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। कक्षा 12 वीं केविज्ञानसंकाय के कुल 96.93 प्रतिशत विद्यार्थी, कलासंकाय के 82.63 प्रतिशत विद्यार्थी, वाणिज्य संकाय के 91.27 प्रतिशत विद्यार्थी और एचएससी वोकेशनल संकाय के 86.07 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। राज्य बोर्ड की परीक्षा में 7 लाख 78 हजार 168 लड़के बैठे थे। जिसमें से 6 लाख 85 हजार 66 लड़के पास हुए। परीक्षा में88.04 प्रतिशत लड़के सफल हुए। जबकि परीक्षा में बैठीं 6 लाख 35 हजार 519 लड़कियों में से 5 लाख 96 हजार 646 लड़कियां पास हुई हैं। लड़कों के मुकाबलें लड़कियां अधिक पास हुई हैं। राज्य बोर्ड के कक्षा 12 वीं के विद्यार्थी शुक्रवार से पुनर्मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिका की झेराक्स प्रति और स्थलांतर प्रमाण पत्र के लिए वेबसाइट http://verification.mh-hsc.ac.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

विभागवार परीक्षा परिणाम 
विभाग             प्रतिशत 
पुणे  92.50 
नागपुर  91.65 
औरंगाबाद  88.18 
मुंबई 89.35 
कोल्हापुर 92.42
अमरावती  92.09 
नाशिक 88.87 
लातूर 89.79 
कोंकण 95.89 
कुल         90.66 

परीक्षा परिणाम
विवरण              लड़के        लड़कियां     कुल  
कुल पंजीयन 782174      638401     1420575     
परीक्षा में बैठे विद्यार्थी 778168     6355191413687 उत्तीर्ण 685066     596646    1281712
उत्तीर्ण प्रतिशत       88.04        93.88          90.66     

संकायवार परीक्षा परिणाम 
संकाय   परीक्षा देने वाले विद्यार्थी    उत्तीर्ण         प्रतिशत   
विज्ञान       558609                    541472         96.93
कला          434028                    358644         82.63
वाणिज्य     368892                   336703         91.27   
एचएससी वोकेशनल 52158           44893         86.07   

पुनर्परीक्षा में पास हुए 39.03 प्रतिशत 

राज्य बोर्ड की कक्षा 12 वीं की पुनर्परीक्षा में 9 विभागों में 86739 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इसमें से 86341 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 33703 विद्यार्थी पास हुए। यानी दोबारा परीक्षा देने वाले 39.03 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए।

पुनर्परीक्षा का परिणाम 
पुनर्परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थी -86739 
पुनर्परीक्षा में बैठे कुल विद्यार्थी     - 86341
पुनर्परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी- 33703 
कुल प्रतिशत                      - 39.03 

  
 
 

Created On :   16 July 2020 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story