- Home
- /
- महाराष्ट्र की बसों को मध्यप्रदेश...
महाराष्ट्र की बसों को मध्यप्रदेश में मिलेगी एंट्री

By - Bhaskar Hindi |31 Aug 2021 8:43 AM IST
राहत महाराष्ट्र की बसों को मध्यप्रदेश में मिलेगी एंट्री
डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्यप्रदेश के लिए गत 4 महीने से लगा प्रतिबंध हट सकता है। मध्यप्रदेश की सरकार ने महाराष्ट्र की बसों पर प्रतिबंध को इस बार केवल 3 दिनों के लिए बढ़ाया है। इससे अंदाजा है कि पहली सितंबर से महाराष्ट्र से बसों को मध्यप्रदेश के सीमा पार जाने दिया जा सकता है। इसके पहले हर बार मध्यप्रदेश की सरकार 8 से 15 दिनों तक के लिए प्रतिबंध बढ़ाती रही थी। आखिरी प्रतिबंध 28 अगस्त तक था। इस बार केवल 3 दिन के लिए प्रतिबंध को बढ़ाया गया है। माना जा रहा है कि इस प्रतिबंध के बाद 1 सितंबर से महाराष्ट्र की बसों को मध्य प्रदेश में जाने की अनुमति मिल जाएगी।
Created On :   31 Aug 2021 2:12 PM IST
Next Story