महाराष्ट्र उपचुनाव : BJP ने बचाई पालघर सीट, भंडारा-गोंदिया में NCP का कब्जा

maharashtra by election bjp win palghar seat and ncp win bhandara gondia
महाराष्ट्र उपचुनाव : BJP ने बचाई पालघर सीट, भंडारा-गोंदिया में NCP का कब्जा
महाराष्ट्र उपचुनाव : BJP ने बचाई पालघर सीट, भंडारा-गोंदिया में NCP का कब्जा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की 2 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एक पर BJP और एक पर NCP ने जीत दर्ज की है। जबकि एक विधानसभा एक सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विश्वजीत कदम पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। BJP पालघर सीट को बचाए रखने में कामयाब रही पर भंडारा-गोंदिया सीट NCP उससे छिनने में सफल रही। लंबे समय से इस सीट पर NCP का कब्जा रहा था, लेकिन 2014 के मोदी लहर में BJP ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। पालघर में BJP की जीत पर सवाल खड़े करते हुए शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मतदाम में धांधली हुई हैं। मैं अब भी हार मानने को तैयार नहीं हूं। जरूरत पड़ी तो मामले को कोर्ट में ले जाऊंगा।

ये भी पढ़ें - बीजेपी को 60% जनता ने नकार दिया, योगी जी की मस्ती भी उतार दी : उद्धव ठाकरे

पालघर लोकसभा सीट से BJP के राजेंद्र गावित विजयी हुए हैं। वहीं भंडारा-गोंदिया सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के मधुकर कुकडे ने जीत हासिल की है। यहां कुकडे को 2,70,471 वोट मिले। BJP के हेमंत पटले दूसरे क्रमांक पर रहे। पटले को 2,43,204 वोट हासिल हुए। दोनों सीटों पर 28 मई को वोटिंग हुई थी। उपचुनावों में पालघर में 46.50 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं भंडारा-गोंदिया में 42 फीसदी वोट पड़े थे।

पालघर सीट पर BJP उम्मीदवार गावित अपने निकटम प्रतिद्धंदी शिवसेना के श्रीनिवास वनगा को 29 हजार 574 वोटो के अंतर से हराया। गावित को 2 लाख 72 हजार 780 और वनगा को 2 लाख 43 हजार 206 वोट मिले। बहुजन विकास आघाडी के बलिराम जाधव 2 लाख 22 हजार 837 वोट हासिल कर तीसरे क्रमांक पर रहे। यहां कांग्रेस-NCP आघाडी के उम्मीदवार दामोदर शिंगडा अपनी जमानत नहीं बचा सके। उन्हें सिर्फ 47 हजार 713 मतों से संतोष करना पड़ा।

Created On :   31 May 2018 3:36 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story