लॉकडाउन से पहले जान लीजिए काम की बात, क्या सेवाएं रहेंगी जारी और क्या बंद

Maharashtra: Complete lockdown to remain imposed in Nagpur City
लॉकडाउन से पहले जान लीजिए काम की बात, क्या सेवाएं रहेंगी जारी और क्या बंद
लॉकडाउन से पहले जान लीजिए काम की बात, क्या सेवाएं रहेंगी जारी और क्या बंद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है। शुक्रवार को 1957 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही 15 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, तो 939 ठीक होकर घर लौटे। यदि पिछले 48 घंटे की बात करें, तो 3648 मरीज मिले थे। संक्रमण की रफ्तार देख सरकार को लॉकडाउन का निर्णय लेना पड़ा है। पालकमंत्री डॉ. नितीन राऊत ने 15 से 21 मार्च तक "संपूर्ण लॉकडाउन" की घोषणा की। पुलिस आयुक्तालय के कार्यक्षेत्र में आदेश लागू रहेगा। कल-कारखाने खुले रहेंगे। आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। धार्मिक स्थलों पर प्रवेश पर पाबंदी होगी। नियमित पूजा-अर्चना अधिकतम पांच लोगों की उपस्थिति में हो सकेगी। इसलिए उठाया सख्त कदम : 10 मार्च को 1710 संक्रमित मरीज मिलने से शासन, प्रशासन में खलबली मच गई। 11 मार्च को 1979 पॉजिटिव मरीज मिले। गुरुवार को पालकमंत्री राऊत ने विभागीय आयुक्त कार्यालय में बैठक बुलाकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसके बाद 15 से 21 मार्च तक एक सप्ताह के लिए "संपूर्ण लॉकडाउन" की घोषणा कर दी।

Created On :   11 March 2021 8:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story