मोदी की शिवाजी महाराज से तुलना करने वाले योगी माफी मांगे : अशोक चव्हाण

Maharashtra Congress President Ashok Chavan on pm modi and shivaji maharaj
मोदी की शिवाजी महाराज से तुलना करने वाले योगी माफी मांगे : अशोक चव्हाण
मोदी की शिवाजी महाराज से तुलना करने वाले योगी माफी मांगे : अशोक चव्हाण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज से किसी की तुलना नहीं की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  शिवाजी महाराज से तुलना करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ माफी मांगे। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कही है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि योगी ने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया है।

राफेल देश का सबसे बड़ा घोटाला
राफेल लड़ाकू विमान घोटाले को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चव्हाण ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि मोदी देश हित को भूल कर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में जुटे हैं। कांग्रेस सरकार ने एक राफेल विमान की कीमत 526.10 करोड़ रुपए तय की थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अनिल अंबानी को साथ लेकर फ्रांस गए और पुराना करार रद्द कर प्रति राफेल विमान 1670.7 करोड़ तय की। नए करार में 41 हजार 205 करोड़ रुपए ज्यादा देने होंगे। चव्हाण ने कहा कि इस करार से 10-12 दिनों पहले बनी रिलायंस डिफेंस को 30 हजार करोड़ का ठेका दे दिया गया।

Created On :   22 Sept 2018 11:57 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story