- Home
- /
- महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष चव्हाण...
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष चव्हाण मध्यप्रदेश के चुनाव में करेंगे उम्मीदवारों का प्रचार

By - Bhaskar Hindi |25 Nov 2018 12:14 PM IST
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष चव्हाण मध्यप्रदेश के चुनाव में करेंगे उम्मीदवारों का प्रचार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद अशोक चव्हाण स्टार प्रचार के रुप में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए जाएगे। 26 नवंबर को श्री चव्हाण छिंदवाडा में कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेगे। इस दौरान वे वहां पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
26 नवंबर को छिंदवाडा में करेंगे जनसभा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्री चव्हाण को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचार के रुप में नियुक्त किया है। इसके तहत वे 26 नवंबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे और छिंदवाडा के पिपला नारायणवार, रामाकोना व मारुड इलाकों में कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
Created On :   25 Nov 2018 4:09 PM IST
Next Story