राहुल गांधी को अध्यक्ष के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस का समर्थन, रविवार को प्रस्ताव पर करेंगे हस्ताक्षर

Maharashtra Congress supported rahul gandhi for party president
राहुल गांधी को अध्यक्ष के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस का समर्थन, रविवार को प्रस्ताव पर करेंगे हस्ताक्षर
राहुल गांधी को अध्यक्ष के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस का समर्थन, रविवार को प्रस्ताव पर करेंगे हस्ताक्षर

डिजिटल डेस्क मुंबई।   मुंबई कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर पार्टी अध्यक्ष पद के लिए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन का समर्थन किया है। शनिवार को मुंबई कांग्रेस के नेताओं ने इस संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए। जबकि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता रविवार को इसी तरह के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर के लिए जुटेंगे।

प्रस्ताव दिल्ली भेजने की तैयारी

 मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने बताया कि हम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करके पार्टी अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के नामांकन का समर्थन किया है। इस प्रस्ताव को दिल्ली भेजा जाएगा। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता रविवार को ऐसे ही प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके पहले महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के सचिव शहजाद पूनवाला ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने श्री गांधी के नेतृत्व को चुनौती देते हुए राजनीति में वंशवाद का विरोध किया था। शहजाद के भाई तेहसीन के साथ राहुल गांधी के जीजा राबर्ट वाड्रा की बहन की शादी हुई है।  

शहजाद पुनावाला ने किया था राहुल गांधी का विरोध

शहजाद पुनावाला ने कहा कि वह भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं।  इसके साथ ही  उस प्रक्रिया की भी कड़ी आलोचना की जिसके तहत राहुल गांधी को अध्यक्ष पद के लिए चुना जाना है।  शहजाद पुनावाला ने कहा है कि सबसे पहले राहुल गांधी को कांग्रेस उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए ताकि वह इस दौरान किसी भी तरह का "अनुचित लाभ" न ले सकें।  

सभी राज्यों से है समर्थन

गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आगामी 4 दिसंबर को नामांकन दाखिल करने वाले हैं। समझा जा रहा है कि इस पद के लिए नामांकन करने वाले राहुल अकेले उम्मीदवार होंगे। पार्टी संविधान के अनुसार, उन्हें पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के समक्ष नामांकन दाखिल करना होगा।  राहुल को अध्यक्ष बनाने का अन्य सभी राज्यों से कांग्रेस पदाधिकारियों ने समर्थन किया है? 

Created On :   2 Dec 2017 1:46 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story